फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employment: Private companies selected 12 youth, employment fair organized in the auditorium of the Mini Secretariat

रोजगार : निजी कंपनियों ने 12 युवाओं का किया चयन, लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुआ रोजगार मेला

Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Employment: Private companies selected 12 youth, employment fair organized in the auditorium of the Mini Secretariat
पंचकूला। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत अति गरीब परिवारों की आय बढ़ाने की मुहिम के अंतर्गत मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें निजी कंपनियों द्वारा गरीब परिवारों के युवाओं का रोजगार प्रदान करने के लिए चयन किया गया। उपायुक्त महावीर कौशिक ने रोजगार मेले में आए बच्चों से बातचीत की और उनकी योग्यता, रुचि के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2 से 8 मार्च तक आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेलों में गरीब परिवारों द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए भी आवेदन किए थे। युवाओं की रुचि और कंपनियों की मांग को पूरा करने के लिए मैपिंग करवाई गई। इसके उपरांत कंपनियों और युवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाया गया ताकि कंपनियों की मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विंडसन इंटरनेशनल, वानी प्रीसिशन इंडस्ट्रीज, हिमालयन सोलर प्राइवेट लिमिटेड, इंडिया सरकेटस प्राइवेट लिमिटेड और देवयान लाइफ केयर लिमिटेड द्वारा 24 लाभार्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार साक्षात्कार लिया गया। इसमें 12 युवाओं का चयन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि 1.80 लाख से कम सालाना आय वाले अति गरीब परिवारों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से 2 से 8 मार्च तक दूसरे चरण के मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेलों का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त इन मेलों के नोडल अधिकारी हैं। इन मेलों में 18 विभागों की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ लाभार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed