{"_id":"61ba4804b007f537b362fd28","slug":"employment-corporation-will-take-full-transparency-in-the-appointment-of-contract-employees-panchkula-news-pkl436190850","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरतेगा रोजगार निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरतेगा रोजगार निगम
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम अनुबंध आधार पर लगाए जाने वाले कर्मचारियों की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतेगा। सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित उम्मीदवारों के उत्थान पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने निगम के निदेशक मंडल की पहली बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की तैनाती के लिए तैयार नीति को घटनोत्तर स्वीकृति (एक्स-पोस्ट फैक्टो) दी गई। वन-स्टॉप आईटी पोर्टल पर सरकारी विभाग व संस्थाएं कर्मचारियों की आवश्यकता बताएंगी। उसके अनुसार निगम, विभागों को कर्मचारी उपलब्ध करवाएगा। कर्मचारियों के वेतन का भुगतान, ईपीएफ व ईएसआई का लाभ निगम सुनिश्चित करेगा।
पोर्टल पर उम्मीदवार अपनी परिवार पहचान-पत्र आईडी का उपयोग कर पंजीकरण करेंगे। पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति, योग्यता व निर्धारित मानदंडों के अनुसार की जाएगी। मानदंडों में पंजीकृत उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आय, उम्मीदवार की आयु, कौशल योग्यता, सामाजिक-आर्थिक मापदंड, सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के अंक और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना इत्यादि शामिल हैं। इसके बाद निगम विभागों में कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करेगा। वर्तमान में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का डाटा भी इस पोर्टल पर दर्शाया जाएगा। नियुक्तियों में राज्य आरक्षण नीति लागू रहेगी।