फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees will get 31 holidays in the new year, most of the holidays will be on weekends.

Panchkula News: नए साल में मुलाजिमों को मिलेंगी 31 छुटि्टयां, अधिकतर छुटि्टयां सप्ताह के अंत में

Sat, 16 Dec 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Employees will get 31 holidays in the new year, most of the holidays will be on weekends.
चंडीगढ़। साल 2024 में सरकारी कर्मचारियों को नियमित अंतराल के बाद ब्रेक मिलता रहेगा। पंजाब सरकार ने 2024 की छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले वर्ष कर्मचारियों के लिए 31 सरकारी छुट्टियां होंगी।
विज्ञापन

वहीं अपनी पसंद अनुसार साल में दो रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे ले सकेंगे। हालांकि कई सरकारी छुट्टियां इस बार शुक्रवार व शनिवार वाले दिन पड़ रहीं हैं। करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर 16 नवंबर, 27 दिसंबर को शहीदी सभा श्री फतेहगढ़ साहिब की छुट्टी रहेगी। अधिकतर छुट्टियां सप्ताह सप्ताह के अंत में पड़ रही हैं।
विज्ञापन

पंजाब सरकार की छुटि्टयों में 17 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 24 फरवरी श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व, आठ मार्च महाशिवरात्रि, 23 मार्च शहीदी दिवस शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु, 25 मार्च होली, 29 मार्च गुड फ्राईडे, 8 अप्रैल श्री गुरु नाभा दास जी का जन्म दिवस, 11 अप्रैल ईद उल फितर, 13 अप्रैल बैसाखी, 14 अप्रैल डॉ. बीआर आंबेडकर, 17 अप्रैल राम नवमीं, 21 अप्रैल महावीर जयंती, 1 मई को मई दिवस, 10 मई भगवान परशु राम जयंती, 10 जून शहीदी दिवस श्री गुरु अर्जुन देव जी, 17 जून ईद उल अजहा (बकरीद), 22 जून कबीर जयंती, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त जन्माष्मी, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती, 3 अक्तूबर महाराजा अग्रसेन जयंती, 12 अक्तूबर को दशहरा, 17 अक्तूबर महार्षि वाल्मीकि जयंती, 31 अक्तूबर दिवाली, 01 नवंबर विश्वकर्मा दिवस, 15 नवंबर श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, 16 नवंबर शहीदी दिवस करतार सिंह सराभा, 06 नवंबर श्री गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस, 25 दिसंबर क्रिसमम व 27 दिसंबर शहीदी सभा श्री फतेहगढ़ साहिब की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed