फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees sent memorandum to CM through DC to strengthen health infrastructure

कर्मचारियों ने स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के लिए डीसी के जरिए सीएम को भेजे ज्ञापन

Fri, 18 Jun 2021 08:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Employees sent memorandum to CM through DC to strengthen health infrastructure
चंडीगढ़। सर्व कर्मचारी संघ व जन स्वास्थ्य अभियान की संयुक्त प्रदेशव्यापी मुहिम के तहत शुक्रवार को कर्मचारियों ने स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सभी जिलों में डीसी को मांग पत्र सौंपे। 11 सूत्रीय मांगपत्र को लागू करवाने के लिए 25 जून को कर्मचारी प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले 21 से 24 जून तक प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी, जन स्वास्थ्य अभियान के संरक्षक डॉक्टर रणबीर सिंह दहिया, संयोजक सतनाम व सह संयोजक सुरेश उचाना ने बताया कि प्रदेश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बदतर बनी हुई है। वर्तमान स्वास्थ्य ढांचा सामान्य बीमारियों का इलाज करने में कारगर नहीं है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टॉफ के आधे से ज्यादा पद खाली हैं। जांच के लिए समुचित उपकरणों एवं मशीनों की भारी कमी है। उपकरण कहीं उपलब्ध भी हैं तो ऑपरेटर नहीं हैं। राज्य भर में केवल मात्र 9 हजार नियमित स्वास्थ्य कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि 25 हजार नियमित कर्मचारियों की सख्त जरूरत है। इनके अलावा इस ढांचे में लगाए गए 14 हजार एनएचएम और 10 हजार आउट सोर्सिंग नीति के तहत अनुबंधित यानी कच्चे कर्मचारी हैं, जिनकी सेवा सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। इसलिए सभी कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर हैं। स्वास्थ्य मंत्री और विभाग के मुखिया के आदेश को लागू न कर ठेकेदार कच्चे कर्मचारियों का उत्पीड़न करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed