फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees of Municipal Council Kalka demonstrated by raising black flags for demands

नगर परिषद कालका के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काले झंडे उठाकर किया प्रदर्शन

Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Employees of Municipal Council Kalka demonstrated by raising black flags for demands
कालका। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के आह्वान पर नगर परिषद कालका के कर्मचारियों ने काले झंडे उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान लाखन सिंह ने की।
विज्ञापन

उपप्रधान लक्की शर्मा ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम के अधीक्षक अभियंता रमेश शर्मा की बहाली व प्रदेश की अन्य पालिकाओं, परिषदों, निगमों में छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने की मांग को लेकर यह आंदोलन राज्य स्तर पर किए गए हैं। इस दौरान नगर परिषद कालका कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों, इलेेक्ट्रीश्यिशन, हेल्पर और स्टाफ कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांग कि गई की जो कर्मचारी पिछले काफी समय से यहां पर कार्यरत हैं उनके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न की जाए और उन्हें नगर परिषद पैरोल पर स्थायी रूप से लिया जाए। इस अवसर पर प्रधान लाखन सिंह, उपप्रधान लक्की शर्मा, सचिव जितेंद्र और लखबीर सिंह व कोषाध्यक्ष तरसेम, दीपक कुमार व अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed