{"_id":"683766f96da40ce6a50b1d31","slug":"emergency-opd-prepared-in-civil-hospital-facility-will-be-available-24-hours-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123098-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में बनाई इमरजेंसी ओपीडी तैयार, 24 घंटे मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में बनाई इमरजेंसी ओपीडी तैयार, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
Thu, 29 May 2025 01:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 29 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल की इमरजेंसी में ओपीडी के लिए बनाया गया 48 नंबर रूम।
मरीजों की बढ़ती संख्या देख एडमिनिस्ट्रेटिव विभाग ने उठाया नया कदम
मरीजों को उपचार के लिए इमरजेंसी में नहीं करना होगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ओपीडी खोली गई है। यह फैसला अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी में बढ़ते मरीजों को देखते हुए लिया है। अब उपचार के लिए 48 और 60 नंबर कमरों में मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे पहले आपात स्थित के लिए 60 नंबर रूम अलॉट था, लेकिन अब 48 नंबर रूम को भी इसमें शामिल किया है। विभाग ने यह कदम मरीजों को अच्छा और तत्काल उपचार देने के लिए उठाया है। इस ओपीडी को ट्राइएज का नाम दिया गया है। इसमें मरीजों को 24 घंटे सुविधा मिलेगी। इस ओपीडी में डॉक्टर के साथ एक नर्सिंग ऑफिसर तैनात की गई हैं।
ओपीडी के कमरों में इस तरह मिलेगा इलाज
ओपीडी के लिए बनाए गए 48 नंबर रूम में मरीज के ब्लड प्रेशर, पल्स, टेंप्रेचर, शुगर और ऑक्सीजन की जांच की जाएगी। छोटी बीमारी पेट दर्ज, बुखार और छोटी चोट वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिलेगा। यह सुविधा इमरजेंसी का लोड कम करने व मरीजों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए की गई है। क्रिटिकल केस ही 60 नंबर कमरे में इलाज के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए सीनियर डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इससे डॉक्टरों का समय बचेगा और वह मरीजों को प्रॉपर समय दे पाएंगे। जिससे मरीजों को तत्काल और अच्छा उपचार मिलेगा।
कोट
इसे ट्राइएज का नाम का दिया है। ट्राइएज का मतलब वर्गीकृत करना, खासकर आपातकालीन परिस्थिति में। यह फैसला इमरजेंसी के बढ़ते लोड को देखते हुए लिया गया है। मरीजों को उपचार लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। -आरएस चौहान, पीएमओ सिविल अस्पताल पंचकूला