{"_id":"610afc5e8ebc3ec38a4c763e","slug":"eligibility-criteria-will-be-made-for-making-arms-license-of-goldsmiths-panchkula-news-pkl4224645138","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकारों के शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए पात्रता मापदंड बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों के शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए पात्रता मापदंड बनेंगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में स्वर्णकारों के शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए पात्रता मापदंड बनेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृह विभाग के अधिकारियों को मापदंड बनाने के निर्देश दिए हैं। इससे सर्वेक्षण के समय जिलों में तैनात उच्च अधिकारियों को शस्त्र लाइसेंस बनाने में कोई समस्या नहीं आएगी।
मुख्यमंत्री बुधवार को यहां जनता दरबार में लोगों व कर्मचारियों की शिकायतें सुन रहे थे। स्वर्णकार संघ जींद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष बाजारों में कारोबार की सुरक्षा की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर स्वर्णकार बड़ी रकम एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं तो सुरक्षा प्रदान की जाएं ताकि बाजारों में लूट जैसी आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगे।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार स्वर्णकला बोर्ड का जल्द गठन करे। बहादुरगढ़ व रोहतक में किसान आंदोलन के कारण स्वर्णकारों को रकम व सोना लेकर गांव के असुरक्षित रास्तों से जाना पड़ता है, इसलिए सुरक्षा देने के साथ ही उनके शस्त्र लाइसेंस भी बनाए जाएं। जब चोरी के सोने की रिकवरी की जाए तो पुलिस की तरफ से बाकायदा स्लिप मिले और संघ के पदाधिकारियों को भरोसे में लिया जाए। वे किसी गलत व्यक्ति का साथ नहीं देंगे और सही स्वर्णकार को तंग नहीं होने दिया जाएगा। गोस्वामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष केंद्र में ओबीसी श्रेणी में डलवाने की मांग रखी। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र सरकार को पत्र लिखने को कहा।