फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electrocution while cleaning well, death

Panchkula News: कुएं की सफाई करते समय लगा करंट, मौत

Tue, 28 May 2024 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Electrocution while cleaning well, death
पिजौर। सैनी मोहल्ले में कुएं की सफाई करने के दौरान एक व्यक्ति की मोटर से करंट लगकर मौत हो गई। मृतक की पहचान प्यारा लाल (60) निवासी गांव दमदमा के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पिंजौर के सैनी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कुएं की सफाई करने के लिए प्यारा लाल को बुलाया था। प्यारा लाल अपने साथ एक हेल्पर दलेल सिंह को साथ लेकर कुएं की सफाई करने पहुंचा। दलेल सिंह ने पुलिस को बताया कि कुएं के पानी को बाहर निकालने के लिए उन्होंने बड़ी मोटर लगाकर पानी निकाला। पानी निकालने के बाद कुएं में दलदल जैसी गंदगी रह गई। उसको निकालने के लिए प्यारा लाल कुएं में उतरा तो उसको बिजली के तार से करंट लग गया। करंट लगते ही प्यारा लाल कुएं के अंदर ही गिर गया।कुछ समय बाद जब नीचे उतरकर व्यक्ति दलेल सिंह ने प्यारा सिंह को चेक किया तो वह मर चुका था। घटना के बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी और मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed