फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity theft caught at 2122 places in Haryana, 4.54 crore fine

हरियाणा में बड़े स्तर पर पकड़ी बिजली चोरी

Tue, 26 Oct 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught at 2122 places in Haryana, 4.54 crore fine
चंडीगढ़। हरियाणा में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। सोमवार को बिजली निगम की 492 टीमों ने 13090 स्थानों पर छापे मारे और 2122 स्थानों पर 2790 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। इनमें उद्योगों समेत घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। पानीपत, भिवानी और हिसार में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इन पर सवा चार करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह राशि काफी अधिक हो सकती है। देर रात तक विभाग जुर्माना राशि की गणना में लगा रहा।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह 9 बजे से शाम तक चले चेकिंग अभियान में डीएचबीवीएन के जिलों में 2327 और यूएचबीवीएन के जिलों में 463 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। दक्षिण हरियाणा में 377 लाख और उत्तर हरियाणा में अभी तक 53 लाख रुपये का जुर्माना किया, जबकि आठ जिलों से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा में बिजली चोरी के आंकड़े
जिला टीम चेक किए चोरी पकड़ी जुर्माना
गुरुग्राम-1 19 238 109 76.25
गुरुग्राम-11 15 200 75 46.26
फरीदाबाद 28 321 112 75.50
पलवल 20 197 132 23.46
रेवाड़ी 13 499 75 18.89
नारनौल 11 90 59 17.53
हिसार 37 881 178 22.76
फतेहाबाद 16 687 96 15.29
सिरसा 14 154 55 10.16
भिवानी 33 567 185 38.89
जींद 22 443 95 32.19
कुल 228 4277 1153 377.18 लाख
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के आंकड़े
जिला टीम चेक किए चोरी पकड़ी जुर्माना
अंबाला 26 666 71 22.82
कुरुक्षेत्र 26 218 94 31.05
यमुनानगर 22 876 57 अभी नहीं
पंचकूला 15 664 25 अभी नहीं
कैथल 28 714 87 अभी नहीं
करनाल 37 1181 105 अभी नहीं
पानीपत 25 1129 197 अभी नहीं
सोनीपत 34 1619 137 अभी नहीं
रोहतक 27 669 73 अभी नहीं
झज्जर 28 1077 123 अभी नहीं
कुल 268 8813 969 53.87 लाख
बाक्स
मार्च और जुलाई में पकड़ी गई थी बड़े स्तर पर चोरी
इसी साल मार्च के पहले सप्ताह में गुरुग्राम, धारूहेड़ा, फरीदाबाद, रेवाड़ी व हिसार में दो दिन तक 234 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई थी। 9 और 10 जुलाई को 4 हजार स्थानों पर करोड़ों रुपये की बिजली चोरी पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बिजली चोरों के खिलाफ भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को चाहिए वह जो बिजली खर्च कर रहे हैं, उसका बिल अदा करें, ताकि सभी को सुचारू बिजली मिल सके। -पीके दास, एसीएस, बिजली निगम

कुरुक्षेत्र : बिजली चोरी पकड़ने गए
एसडीओ को पोल से बांधकर पीटा
टीम के अन्य सदस्यों ने भागकर बचाई जान, लाइनमैन भी चोटिल, शिकायत पर केस दर्ज
ग्रामीणों ने भी बिजली टीम पर महिला के साथ अभद्रता का आरोप लगाया
कुरुक्षेत्र। गांव बारना में सोमवार सुबह बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एसडीओ जय गोपाल को बिजली के पोल से बांधकर लात, घूंसे और थप्पड़ से मारपीट की। साथ ही अभद्रता की गई। मारपीट में लाइनमैन घायल हो गए। टीम के अन्य सदस्यों ने भागकर जान बचाई। बाद में कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर एसडीओ को छुड़वाया। मामले में एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य 5-7 के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने एसडीओ और लाइनमैन का मेडिकल भी कराया है। उधर, ग्रामीणों ने भी एक महिला के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाकर टीम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed