फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity Corporation: Target to install smart electricity meter is 22 thousand .. Only ten thousand engaged

बिजली निगम : स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का टारगेट 22 हजार.. लगे केवल दस हजार

Mon, 26 Apr 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation: Target to install smart electricity meter is 22 thousand .. Only ten thousand engaged
पंचकूला। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचकूला जिले में 22 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने थे, लेकिन मीटर उपलब्ध नहीं होने के कारण आज तक केवल दस हजार स्मार्ट मीटर ही लगाए जा सके हैं। पुराने मीटर जलने के कारण लोगों को मीटर बदलवाने में काफी समस्या आ रही है। वर्तमान में घर के बाहर खंभों में लगे मीटर आंधी और बारिश की वजह से खराब हो रहे हैं। बिजली की जरूरत के हिसाब से स्मार्ट मीटर चलता है। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि बिजली निगम की तरफ से स्मार्ट मीटर सभी जगह नहीं लग पाया है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर से यह सुविधा मिलती है
स्मार्ट मीटर पूरी तरह से हाईटेक और कंप्यूटरीकृत है। उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से अपने मीटर की मॉनिटरिंग कर सकता है। ये मीटर प्री-पेड होते हैं। बिजली उपभोक्ता मोबाइल फोन की तरह इन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर सकता है। उन्होंने बताया कि हर मीटर का कंट्रोल बिजली निगमों के पास रहेगा। मीटरों के साथ किसी भी तरह से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा ये मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की मीटर खराब होने या अधिक स्पीड से चलने जैसी शिकायतें भी न के बराबर होंगी।
विज्ञापन

बिजली निगम की तरफ से स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। जैसे ही हमारे पास मीटर की सप्लाई आएगी तो हम पूरे पंचकूला में इसे लगवा देंगे। - संजीव सिवाच, एक्सईएन, उत्तरी बिजली वितरण निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed