फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity committee meeting: MP instructed to settle online complaints in 15 days

बिजली कमेटी की बैठक : सांसद ने ऑनलाइन शिकायतों को 15 दिन में निपटाने का दिया निर्देश

Sun, 20 Mar 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity committee meeting: MP instructed to settle online complaints in 15 days
पंचकूला। जिला सचिवालय के सभागार में बिजली व्यवस्था को सुचारु चलाने और जनता की समस्याओं के निदान को लेकर जिला बिजली कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बिजली कमेटी के चेयरमैन और अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने की। इस दौरान यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता हरीश चंद्र पंत ने आरडीएसएस स्कीम के तहत जिला पंचकूला में हुए कार्यों और चल रहे बिजली विभाग के कार्यों के बारे में जिला कमेटी के चेयरमैन रतन लाल कटारिया को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में आए बरवाला के मंडल अध्यक्ष गौतम राणा और पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा द्वारा रायपुरानी व बरवाला की समस्याओं के बारे में चेयरमैन को अवगत करवाया। इस दौरान चेयरमैन ने ग्रामीणों एवं पंचकूला की रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आई समस्याओं और बिजली निगम द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं को 15 दिन में निपटाने के निर्देश दिए। जिला बिजली कमेटी के सदस्य सचिव उपायुक्त महावीर कौशिक ने यूएचबीवीएन विभाग के अधिकारियों की तरफ से चेयरमैन कटारिया को आश्वासन दिया कि अगली बैठक तक सभी समस्याओं का निदान संबंधित अधिकारियों द्वारा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिले के सर्कल और दो डिवीजन और आठ सब डिवीजन मदनपुर, शहर, मनसा देवी पिंजौर, बरवाला, कालका, रायपुररानी, सब अर्बन के एसडीओ, एक्शन ने भाग लिया। यूएचबीवीएन के पिंजौर कार्यकारी अभियंता संजीव शर्मा, पंचकूला के एक्शन भूपेंद्र बधावन, एसडीओ बरवाला आशीष चोपड़ा, माता मनसा देवी मंदिर एसडीओ निर्मल सिंह, एसडीओ सिटी संजय वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कमेटी के पदाधिकारी
हरियाणा सरकार के बिजली निगम की तरफ से जिले में बिजली की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक कमेटी गठित की गई। इसके चेयरमैन, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया नियुक्त किए गए हैं। वहीं उपायुक्त महावीर कौशिक को सदस्य सचिव, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को कमेटी का सदस्य, कालका विधानसभा के एमएलए प्रदीप चौधरी को सदस्य, जिला परिषद के चेयरमैन गगनदीप सिंह को सदस्य, यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता हरीश चंद्र पंत को संयोजक और एनआरई के प्रोजेक्ट ऑफिसर राजेंद्र सिंह को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed