फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity bill of schools should be taken on the lines of DS instead of NDS

एनडीएस की बजाए डीएस की तर्ज पर लिया जाए स्कूलों का बिजली बिल : कुंडू

Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of schools should be taken on the lines of DS instead of NDS
चंडीगढ़। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मिला और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने किया। इस दौरान संघ ने बिजली मंत्री के समक्ष प्राइवेट स्कूलों से संबंधित विभिन्न मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि स्कूलों के बिजली बिल एनडीएस के अनुसार लिए जाते हैं, जबकि स्कूल कोई फैक्टरी या कारखाना नहीं है और न ही शॉप एक्ट में आते हैं। स्कूल बच्चों की भलाई के लिए नॉन प्रोफिटेबल कार्य करते हैं। इसलिए इनका बिजली बिल एनडीएस की बजाय डीएस अनुसार दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से प्रदेश के प्राइवेट स्कूल डेढ वर्ष से बंद है। इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इसलिए कोरोनाकाल के समय का बिजली बिल पूर्ण रूप से माफ किया जाए।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने उक्त मांगों को लेकर मौके पर ही विभाग के एसीपी पीके दास से फोन पर बात की और प्राइवेट स्कूलों की बिजली संबंधी उपरोक्त मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजय धत्तरवाल, नवीन मेहता, रवि बिश्रोई, रमेश कुंडू व अजय खुडिया सहित अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed