फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electricity bill of community centers will be zero: Kulbhushan Goyal

सामुदायिक केंद्रों का बिजली बिल होगा जीरो : कुलभूषण गोयल

Tue, 05 Aug 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of community centers will be zero: Kulbhushan Goyal
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला ने सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने का कार्य तेज कर दिया है। नगर निगम के अलग-अलग संस्थानों में सोलर पैनल सिस्टम लगाकर बिजली बिल जीरो किया जाएगा। यह बात महापौर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र में शहर के विभिन्न सामुदायिक केंद्र में सोलर पैनल सिस्टम लगाने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के बाद कही। कुलभूषण गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा सोलर बिजली को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके साथ नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने संबंधित कंपनी को निर्देश दिए कि वह तेजी से उच्च गुणवत्ता वाला कार्य करे, ताकि भविष्य में बिजली की कमी ना रहे। नगर निगम 18 सामुदायिक केंद्रों, वृद्धाश्रम और कामकाजी महिला होस्टल में लगभग 600 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद जय कौशिक, सोनिया सूद, रितु गोयल, सुनीत सिंगला, भाजपा नेता सीबी गोयल, उमेश सूद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed