फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electoral riots will be held on 1213 seats in 4 blocks

4 ब्लॉकों में 1213 सीटों पर होगा चुनावी दंगल

Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electoral riots will be held on 1213 seats in 4 blocks
पंचकूला। पंचायत चुनाव की तारीख शुक्रवार को घोषित हो गई। प्रदेश में होने वाले पहले चरण के चुनाव में पंचकूला भी शामिल है। जिसके लिए 4 ब्लॉकों बरवाला, मोरनी, पिंजौर, रायपुरानी में 1213 सीटों पर दंगल होगा। जिला परिषद की 10 सीटें हैं, जिसमें पिंजौर में तीन, रायपुररानी में तीन, मोरनी और बरवाला में दो-दो सीटें हैं। पंचकूला में 4 ब्लाक समितियां हैं, जिसमें पिंजौर, मोरनी, बरवाला में 10-10 वार्ड हैं और रायपुररानी में 12 वार्ड हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के 127702 मतदाता हैं, जोकि जिला परिषद, ब्लाक समिति के लिए मतदान करेंगे। वहीं वह 1026 पंच और 135 सरपंच भी चुनेंगे। मतदाताओं के आंकड़े पर नजर डालें, तो पुरुषों की संख्या 67793 है और महिलाएं 59897 मतदाता हैं। चुनाव घोषित होने के बाद पंच, सरपंच, जिला परिषद और ब्लाक समिति के चुनाव लड़ने के इच्छुक अपनी पार्टी के नेताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू
-14 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
- 19 अक्तूबर नामांकन का अंतिम दिन होगा।
- 20 अक्तूबर को नामांकन की जांच (स्क्रूटनी) होगी।
- 21 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
- 21 अक्तूबर को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
- 21 अक्तूबर को ही चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
- 30 अक्तूबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान होगा।
- 2 नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए मतदान होगा।
- मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
- यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 2 नवंबर को करवाया जाएगा।
- यदि किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 4 नवंबर को होगा।
- सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन चुनाव के बाद घोषित कर दिए जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed