फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election schedule for Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor decided, parties busy in managing councilors

Panchkula News: वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर का चुनाव कार्यक्रम तय, पार्षदों को संभालने में जुटी पार्टियां

Sun, 03 Nov 2024 04:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Election schedule for Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor decided, parties busy in managing councilors
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम पंचकूला ने वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर का चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 4 नवंबर को किसान भवन सेक्टर-14 के मल्टीपर्पज हाल में यह चुनाव करवाया जाएगा। इस संबंध में मताधिकार रखने वाले सभी पार्षदों और महापौर को सूचित कर दिया गया है। सांसद, विधायक, मंडल आयुक्त, अंबाला नगर निगम आयुक्त, पंचकूला रिटर्निंग अधिकारी एवं संयुक्त आयुक्त, मनोनीत पार्षद आरके जैन, सतबीर चौधरी, अरविंद कुमार को भी सूचना दी गई है।
इस चुनाव में अंबाला के सांसद वरुण चौधरी और पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन के भी पहुंचने की संभावना है। इन दोनों के निर्वाचित होने के बाद नगर निगम की यह पहली बैठक होगी। इसमें इन दोनों पदों के लिए चुनाव होगा। उम्मीदवार के लिए एक प्रस्तावक एवं एक अनुमोदक अनिवार्य होगा। एक प्रस्तावक या अनुमोदक किसी दूसरे उम्मीदवार का प्रस्तावक या अनुमोदक नहीं बन सकेगा। कोई उम्मीदवार किसी दूसरे उम्मीदवार का प्रस्तावक एवं अनुमोदक नहीं बन पाएगा। चुनाव बैठक में इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे मोबाइल, पेन ड्राइव इत्यादि लाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। चुनाव कार्यक्रम तय होते ही राजनैतिक पार्टियां अपने पार्षदों को संभालने में जुट गई है। भाजपा सत्ता में होने के चलते इस चुनाव को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है, लेकिन वह जजपा के दो पार्षदों और कांग्रेस से दो पार्षदों से तालमेल बैठा रही है।
विज्ञापन

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इन चार पार्षदों से भाजपा की बैठक हो चुकी है। यदि कांग्रेस अपने 10 पार्षदों को संभाल नहीं पाई, तो वह बहुमत से अल्पमत में भी आ सकती है। हालांकि भाजपा के लिए भी राह इतनी आसान नहीं है, क्योंकि जैसे ही भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित करेगी, तो उसमें भी फूट हो सकती है। क्रास वोटिंग की प्रबल संभावना है। भाजपा में इन दोनों पदों के लिए 5 से 6 पार्षद स्वयं को प्रबल दावेदार बता रहे हैं और हाईकमान के सामने अपनी इच्छा भी व्यक्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव कार्यक्रम
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 4 नवंबर को सुबह 11:00 से 11:15 बजे तक पार्षदों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। सुबह 11:15 से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। दोपहर 12 से 12:15 बजे तक नामांकन पत्र की जांच होगी। दोपहर 12:15 से 12:45 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। यह चुनाव बैलेट पेपर से करवाया जाएगा। दोपहर 12:45 से 1:30 बजे तक बैलेट पेपर तैयार करने का समय रखा गया है। दोपहर 1.30 से 2:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के बाद ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में केवल महापौर कुलभूषण गोयल के अतिरिक्त 20 पार्षद ही मतदान कर पाएंगे।



नगर निगम में दलीय स्थिति
इस समय भाजपा के महापौर कुलभूषण गोयल के अतिरिक्त भाजपा के पास पार्षद नरेंद्र पाल सिंह लुबाना, सुरेश कुमार वर्मा, रितु गोयल, सोनिया सूद, जयकुमार कौशिक, हरेंद्र मलिक, सोनू बिडला, राकेश कुमार है। कांग्रेस के पास पार्षद पंकज, उषा रानी, गुरमेल कौर, ओमवती पूनिया, सुनीत सिंगल, गौतम प्रसाद, अक्षयदीप चौधरी, संदीप सोही, परमजीत कौर और सलीम खान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed