फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election poster of SAD came in controversy, Election Commission banned

विवादों में आया शिअद का चुनावी पोस्टर, चुनाव आयोग ने लगाई रोक, पोस्टर में बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा का फोटो

Sun, 12 Jun 2022 09:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Election poster of SAD came in controversy, Election Commission banned
चंडीगढ़। संगरूर लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल का चुनावी पोस्टर विवादों में आ गया है। हालांकि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पोस्टर जारी करने से रोक लगा दी है। पोस्टर में बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा का फोटो है। पोस्टर पर लगी रोक को लेकर शिअद ने आयोग में पुन: समीक्षा किए जाने की मांग उठाई है। शिअद प्रवक्ता और पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने आयोग के फैसले पर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आयोग ने पोस्टर को सिर्फ इस आधार पर खारिज कर दिया कि इससे जनता में अशांति पैदा होगी। दरअसल पोस्टर में शिअद ने बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फोटो प्रकाशित की है।
विज्ञापन

शिअद की ओर से इस उपचुनाव में राजोआणा की बहन कमलदीप कौर को उम्मीदवार बनाया है। राजोआणा इस समय जेल में है। चीमा ने दावा किया है कि शिअद पहले से ही अपनी सजा पूरी कर चुके जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई की मांग कर रही है। उनकी रिहाई से या पोस्टर में राजोआणा की फोटो प्रकाशित करने से राज्य की शांति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे पहले भी इस तरह के पोस्टरों का प्रयोग चुनावों में होता रहा है। उन्होंने कहा कि बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा मानवाधिकार का मुद्दा है। राजोआणा को 28 साल से पैरोल के बिना जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed