फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Election office of Panchkula-Kalka Assembly inaugurated

Panchkula News: पंचकूला-कालका विधानसभा के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Sun, 03 Mar 2024 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Election office of Panchkula-Kalka Assembly inaugurated
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम से पंचकूला और कालका विधानसभा के चुनाव कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गुरुग्राम से प्रदेश की 90 विधानसभाओं के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी कैथल जिले की पुंडरी विधानसभा से वर्चुअल जुड़े। पंचकूला और कालका विधानसभा में बड़ी स्क्रीन के जरिए यहां के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन लाइव सुना।
इस मौके पर पंचकूला के पंचकमल कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, विधानसभा संयोजक हरेंद्र मलिक और विधानसभा प्रभारी धरमपाल रवाना उपस्थित रहे। कालका कार्यालय के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लम्बा, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, विधानसभा चुनाव प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल सेठ के साथ विधानसभा चुनाव संयोजक विनोद सावरनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सुझाव पत्र डलवाने की शुरुआत की
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने संकल्प पत्र के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगने की शुरूआत कर दी है। आज पंचकमल कार्यालय में भी सुझाव पेटी में सुझाव डालने की शुरुआत की गई। विधानसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने संकल्प पत्र सुझाव पेटी में अपने-अपने सुझाव डाले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सुझाव पेटी को अपने हाथों में पकड़ कर सभी से सुझाव देने की अपील की। आम जन के लिए एक मोबाइल नंबर 9090902024 भी जारी किया जिस पर आम लोग भी सुझाव दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed