{"_id":"61abd082b59c9c21f70efec9","slug":"election-five-member-committee-will-select-the-eligible-candidate-in-kalka-pkl-office-news-pkl435051674","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव : कालका में पांच सदस्यीय कमेटी करेगी योग्य प्रत्याशी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव : कालका में पांच सदस्यीय कमेटी करेगी योग्य प्रत्याशी का चयन
विज्ञापन
कालका। कांग्रेस कार्यालय कालका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रदीप चौधरी ने की। इस दौरान शहर की समस्याओं के साथ-साथ आगामी नगर परिषद चुनाव और कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि कालका नगर परिषद चुनाव को लेकर कालका के 12 वार्डों के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। यह योग्य प्रत्याशी का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के आदेशानुसार ऑलओवर चुनाव के लिए भी एक अलग कमेटी गठित होगी जोकि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी सिंबल पर हो। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष इस बात को रखा जाएगा। चुनाव में यूथ कार्यकर्ताओं को पूरी तरजीह दी जाएगी।
कांग्रेस वर्कर कुलदीप ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में जिताऊ और समर्पित दावेदार को ही आगे लेकर आया जाए। आरके वैद्द एवं सुनील सोनकर ने कहा कि चुनाव में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी न हो और विश्वास पात्र प्रत्याशी ही मैदान में उतारा जाए। प्रवक्ता अजय सिंगला ने कहा कि हम सभी को बिना वजह की बातों को दर किनार कर एकजुट होकर लक्ष्य की और ध्यान देना है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संगत सिंह नंदा ने कहा कि चुनाव में एक कमेटी गठित की जाए जो कांग्रेस के दावेदारो का प्रचार करे व पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुचा सके। यूथ कांग्रेस नेता सागर सोनकर ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी सुनिश्चित कि जाए। मास्टर किशन ने कहा कि नगर परिषद चुनाव पार्टी सिंबल पर न करवाने की बात रखी।
इस मौके पर नैब चौधरी, रमला, संतोष टगरा, हर्ष कुमार, अजय सिंगला, नसीब सिंह, रामकरण, घनश्याम दास चौधरी, रामपाल खेड़ावाली, मोहिन्द्र सिंह, नवदीप नब्बी, सागर सोनकर, गुरमेल सिंह, माया देवी, सुरेन्द्र चौहान, राम प्रसाद, किशन मास्टर, सतीष भट्ट, तजिन्द्र चावला, सितारचंद वाल्मीकि, सुनील सोनकर, आरके वैद्द, हरभजन सिंह, रघुवंश मल्होत्रा सहित अन्य मौजूद रहे।