{"_id":"617aae4eec69fc24b2185ea5","slug":"elders-will-be-able-to-deal-with-their-problems-by-calling-on-14567-bureau-news-pkl431401681","type":"story","status":"publish","title_hn":"14567 पर फोन कर अपनी परेशानियों से निपट सकेंगे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14567 पर फोन कर अपनी परेशानियों से निपट सकेंगे बुजुर्ग
विज्ञापन
पंजाब के बुजुर्गों को अब घर बैठे की अपनी समस्याओं से निजात मिल पाएगी। सरकार की ओर से बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। 14567 पर वह फोन कर राज्य के सभी 23 जिलों में तैनात फील्ड अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। वीरवार को हेल्पलाइन का उद्घाटन करते हुए सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री रजिया सुल्ताना ने यह जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि बुजुर्गों के कल्याण को मद्देनजर रखते हुए सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा बुजुर्गों के लिए एक वृद्ध आश्रम होशियारपुर में चलाया जा रहा है। बरनाला और मानसा में वृद्ध आश्रमों के निर्माण का काम चल रहा है। इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों में वृद्ध आश्रम चलाने के लिए गैर-सरकारी संस्थाओं को ग्रांट इन एड दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलाई 2021 से बुढ़ापा पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता स्कीमों के तहत पेंशन की राशि 750 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह की है।
इस समय बुढ़ापा पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता स्कीमों के तहत 26 लाख 92 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पेंशन दी जा रही है। इनमें से 18.15 लाख बुढ़ापा पेंशन के लाभार्थी हैं। सितंबर 2021 तक की पेंशन लाभार्थियों को भेजी जा चुकी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 4000 करोड़ रुपये का बजट उपबंध किया गया है।
विज्ञापन
ऐसी करेगी हेल्पलाइन काम
इस हेल्पलाइन में निर्देशों के अनुसार एक काल सेंटर बनाया गया है, जहां कनेक्ट अफसर बुजुर्गों से फोन पर बात करते हैं। पंजाब के 23 जिलों में फील्ड अधिकारी तैनात हैं जो जमीनी स्तर पर बुजुर्गों के पास जाकर उनकी समस्याओं का निपटारा करते हैं। भारत सरकार, हेल्पएज और गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर इस हेल्पलाइन को चलाया जा रहा है।
इन विभागों के साथ होगा काम
हेल्पलाइन पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों जैसे कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी, मेंटेनेंस एक्ट के तहत बने ट्रिब्यूनल, डिप्टी कमिश्नर, सीनियर नागरिकों के समूह, गैर-सरकारी संस्थाओं, वृद्ध आश्रम आदि के साथ मिलकर काम करेगी।