फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly resident of Zirakpur dies from Corona, 16 new infected found

Panchkula News: कोरोना से जीरकपुर निवासी बुजुर्ग की मौत, 16 नए संक्रमित मिले

Thu, 06 Apr 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly resident of Zirakpur dies from Corona, 16 new infected found
नागरिक अस्पताल में बुखार, सर्जरी व किसी भी बीमारी के उपचार से पहले कोविड टेस्ट किया अनिवार्य माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। संक्रमण फैलने के साथ ही कोरोना अब मारक भी होता जा रहा है। बुधवार को जीरकपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की पारस अस्पताल में कोरोना की वजह से मौत हो गई है। सिल्वर सिटी ग्रींस निवासी बुजुर्ग को 31 मार्च को सेप्टिसीमिया बीमारी की शिकायत पर भर्ती किया गया था। इसके अलावा जिले में 16 नए संक्रमित भी मिले हैं। तेजी से फैलते संक्रमण की वजह से नागरिक अस्पताल में बुखार, सर्जरी व किसी भी बीमारी के उपचार से पहले कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। पंचकूला पीएमओ डॉ. उमेश मोदी बताया कि कोविड मरीजों के लिए एक वार्ड बनाया गया है। अभी तक वार्ड में कोई मरीज दाखिल नहीं हुआ है। इसके अलावा अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 100 पहुुंच गई है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक 422 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के अब तक 6,87,093 के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें अब तक 63617 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 48060 मरीज ठीक हो चुके हैं।

जानलेवा हो सकता है सेप्टिसीमिया
पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि बुजुर्ग ब्लड शुगर, रक्तचाप से भी पीड़ित था। उसका एनजियोप्लास्टी भी हुआ था। मरीज के दोनों घुटने भी बदले गए थे, लेकिन चार मार्च को संक्रमण की वजह से उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को कई तरह के परहेज करने चाहिए। ऐसे लोगों को कोई भी बीमारी आसानी से घेर लेती है। ऐसे में सेप्टिसीमिया भी एक ऐसा इंफेक्शन है तो ज्यादातर डायबिटीज के मरीज को ही अपना शिकार बनाती है। यह खास तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो बॉडी के किसी भी हिस्से में हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्लड शुगर के मरीजों में यह इंफेक्शन जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन



सीएमओं ने दिए निर्देश सभी तैयारी पूरी हो
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच 10 अप्रैल को होने वाली मॉक ड्रील की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसे लेकर सीएमओ और पीएमओं ने बुधवार को डॉक्टरों के साथ मीटिंग की। इस दौरान अस्पताल की पूरी व्यवस्था को अपडेट करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन, बेड की कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं मरीजों को दस मिनट के अंदर एंबुलेंस की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके लिए जिले में 23 एंबुलेंस तैनात हैं। वहीं कोरोना की गाइडलाइन के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा जिससे कि संक्रमण से अपने आप को बचा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। इसमें लोग सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed