फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly man cheated of Rs 80 lakh by threatening digital arrest

Panchkula News: डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर बुजुर्ग से 80 लाख की साइबर ठगी

Wed, 21 Jan 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly man cheated of Rs 80 lakh by threatening digital arrest
सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर ठगों ने किया मानसिक शोषण, वीडियो कॉल पर दिखाए फर्जी दस्तावेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पिंजौर निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से 80 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को ट्राई, सीबीआई, पुलिस और बैंक अधिकारी बताकर फोन और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग को मानसिक दबाव में रखा और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 11 जनवरी को पीड़ित के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और बैंक खाते से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला जुड़ा है। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर फर्जी दस्तावेज और वीडियो दिखाए और जांच के नाम पर डराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी
ठगों ने दावा किया कि शिकायतकर्ता के खाते में करीब दो करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है और आरबीआई गाइडलाइन के तहत सभी खातों की जांच जरूरी है। गिरफ्तारी और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर कहा गया कि जांच के दौरान वह अपनी पूरी जमा राशि एक सेफ अकाउंट में ट्रांसफर कर दें, जिसके बाद रकम लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर के कारण पीड़ित ने विभिन्न बैंकों से आरटीजीएस और यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में 80 लाख 9 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उनके बेटे ने पैसों के लेनदेन को लेकर सवाल किए, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ और यह डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड निकला। इसके बाद 17 जनवरी को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई गई। फिलहाल साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed