फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly bike rider dies after being hit by a speeding bus

Panchkula News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 08 Dec 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies after being hit by a speeding bus
पंचकूला। पिंजौर में शुक्रवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 62 वर्षीय बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे बाइक से पिंजौर जा रहे थे। हरचंद सिंह, निवासी गांव करनपुर, पिंजौर के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतक के बेटे सतविंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार हरचंद सिंह जब गांव चर्निया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी एक बस चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में हरचंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत सेक्टर–6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि हादसा पूरी तरह से बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार का नतीजा है। मृतक के बेटे सतविंद्र ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed