{"_id":"629a614be866704ff72aec1e","slug":"eight-new-corona-infected-found-in-panchkula-pkl-office-news-pkl4526283102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं पंचकूला की हैं, जबकि दो अन्य जिलों के हैं। जिले में अब कोरोना के 29 सक्रिय मामले हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 27 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को 94 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44362 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इनमें से 43919 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 500 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना से संक्रमित हुए हैं। तीसरी लहर के दौरान भी 185 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिले में अब तक 414 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 624402 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।