फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Eight government holidays falling on Saturday-Sunday in the year 2022

हरियाणा सरकार का कैलेंडर 2022 जारी, 30 होंगे अवकाश

Fri, 17 Dec 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Eight government holidays falling on Saturday-Sunday in the year 2022
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी कर दिया है। साल में कुल 30 अवकाश रहेंगे, लेकिन इनमें से 8 छुट्टियां रविवार और शनिवार को पड़ रही हैं। ऐसे में प्रदेश के कर्मचारियों को इन आठ छुुट्टियों का लाभ नहीं मिल पाएगा। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा जारी नोटिफिकेशन में तीन अनुसूची हैं। पहले अनुसूची में उन सार्वजनिक अवकाशों की सूची है, जिन दिनों हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले राजकीय (सरकारी) कार्यालय आदि बंद रहेंगे। इन दिनों की कुल संख्या 30 हैं। हालांकि, इनमें उन 8 दिनों के अवकाश को सीधे तौर पर शामिल नहीं किया गया है जो शनिवार और रविवार को पड़ते हैं, क्योंकि इन दोनों दिन प्रदेश सरकार के कार्यालय सामान्य तौर पर बंद रहते हैं। दूसरी अनुसूची में उन 13 वैकल्पिक अवकाशों (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे) की सूची है, जिनमें से सरकारी कर्मचारी (आउटसोर्सिंग पॉलिसी वाले भी) पूरे कैलेंडर वर्ष में कोई भी 3 अवकाश ले सकता है। वर्ष 2018 से पहले इन वैकल्पिक अवकाशों की संख्या हालांकि 2 ही होती थी। तीसरी अनुसूची में राज्य में स्थित कोर्ट (अदालतों) को छोड़कर प्रदेश के लिए घोषित 19 सार्वजनिक अवकाशों की सूची है, जो नेगोशिएबल इंस्ट्रूरूमेंट्स एक्ट (परक्त्रसम्य लिखित अधिनियम), 1881 की धारा 25 के अंतर्गत घोषित किए गए हैं। इन्हें आम तौर पर बैंक हॉलिडे भी कहा जाता है, क्योंकि इन अवकाशों के दिन न केवल प्रदेश के सभी तरह के बैंक बल्कि अन्य संगठित व्यापारिक और वाणिज्यिक संस्थान आदि बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed