फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Effigies of Pakistani Prime Minister Shahbaz Sharif and Pahalgam terror mastermind Saifullah burnt

Panchkula News: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और पहलगाम आतंकी मास्टरमाइंड सैफुल्लाह के पुतले फूंके

Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Effigies of Pakistani Prime Minister Shahbaz Sharif and Pahalgam terror mastermind Saifullah burnt
पिंजौर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के आह्वान पर सर्व हिंदू समाज के लोग ने व्हाइट हाउस पिंजौर में पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सर्व समाज के साथ व्हाइट हाउस से पिंजौर गार्डन तक रोष-मार्च निकाला। रोष मार्च के दौरान आक्रोशित लोगों और छोटे बच्चों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान यादविंद्रा गार्डन पिंजौर के पास पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और पहलगाम आतंकी मास्टरमाइंड सैफुल्लाह के पुतले फूंके गए।
बजरंग दल जिला संयोजक प्रदीप नवानी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से संत दीदी स्वामी डॉ अमृता, व्हाइट हाउस एमडी संतराम शर्मा और सुरेंद्र वर्मा मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रोष मार्च के दौरान सभी की एक ही मांग थी कि देश से जिहादी आतंकवाद का समूल नाश तथा नापाक पाक को कठोर सबक सिखाया जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, आर्य समाज, रविदास सभा, ब्राह्मण समाज, गढ़वाल सभा, पंजाबी समाज, व्यापार मंडल, पूर्वांचल समाज, सहित कई धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed