फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education status: New tricks of private schools, now adding to tuition fees annual expenses

शिक्षा का हाल : निजी स्कूलों के नए हथकंडे, अब ट्यूशन फीस में जोड़कर वसूल रहे वार्षिक खर्च

Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Education status: New tricks of private schools, now adding to tuition fees annual expenses
पंचकूला। निजी स्कूल संचालक अभिभावकों से एनुअल चार्ज वसूलने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसमें स्कूल ट्यूशन फीस के नाम पर एनुअल चार्ज वसूल रहे हैं। शहर के कुछ निजी स्कूल एनुअल चार्ज जमा कराने के नाम पर विद्यार्थियों के पुराने सेशन का रिजल्ट जारी नहीं कर रहे हैं। स्कूलों ने ट्यूशन फीस 17 से 30 फीसदी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अभिभावक इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी जगह चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद निजी स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शहर के 20 निजी स्कूल में पढ़ने वाले अभिभावकों से भी यह एनुअल चार्ज लिए जा रहे है लेकिन बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक फीस भरते हुए चुप है। शिक्षा विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण निजी स्कूलों के हौसले बुलंद है। इसे लेकर रविवार को निजी स्कूल के अभिभावकों ने जन विकास रैली में सीएम मनोहर लाल से मिलने सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम पहुंचे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

शहर के निजी स्कूलों को आठ से दस फीसदी ट्यूशन फीस बढ़ाने की अुनमति थी लेकिन स्कूल इसमें एनुअल चार्ज जोड़कर लगातार अभिभावकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। फीस बढ़ाए जाने के बाद अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी सहित सहित सभी जगह लिखित शिकायत भी कर चुके हैं। इसके बाद भी निजी स्कूलों ने रिजल्ट जारी नहीं किया। इस कारण अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट जारी नहीं किया, जुर्माना लगाने का मैसेज भेज रहे
मेरे दो बच्चे भवन विद्यालय में पढ़ने जा रहे हैं। स्कूल की ओर से फीस बढ़ा दी गई है। नए सत्र की फीस भी दे चुके हैं। पुराने सत्र का एनुअल चार्ज नहीं देने पर बच्चों का रिजल्ट रोक दिया है। इससे परेशान हो रही है। शिक्षा विभाग के ऑफिस भी गए। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबोध कुमार , अभिभावक, भवन विद्यालय
स्कूल की मनमानी नहीं हो रही बंद
निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी करने की मनमानी नहीं बंद हो रही है। पिछले साल स्कूल ने तीस फीसदी फीस बढ़ा दी है। इसकी शिकायत भी की गई। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिक्षा विभाग अभी तक कोई काम नहीं कर पाया है। वहीं बुक्स और ड्रेस भी फिक्स दुकानों पर दोगुने रेट पर मिल रही है। सोनल, अभिभावक, हंसराज पब्लिक स्कूल
रिजल्ट जारी किया फीस पर समझौता नहीं हुआ
मेरा बेटी अमरावती स्कूल में पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस 70 फीसदी बढ़ाई है। स्कूल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कहा जा रहा है कि विद्यार्थियों को स्कूल नहीं भेजो।
जतिंदर धीमान, अभिभावक
अभिभावक लगातार हो रहे परेशान
अभिभावकों से शहर के प्राइवेट स्कूल लगातार फीस बढ़ाकर ले रहे हैं। निजी स्कूल प्रबंधन की ओर से ट्यूशन फीस के साथ एनुअल चार्ज भी जोड़कर लिया जा रहा है। अभिभावकों से सभी प्राइवेट स्कूल पैसे अधिक वसूल रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है। - मनीष बांगड़, प्रेसिडेंट, पंचकूला पैरेट्स एसोसिएशन

अभिभावकों की ओर से निजी स्कूलों की शिकायत की गई है। इसमें स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। अगर स्कूल प्रबंधन गलत तरीके से फीस बढ़ाएंगे तो उन पर कार्रवाई कर जुर्माना भी लगाया जाएगा। - उर्मिला देवी, डीईओ, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed