Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education Department completes investigation into the matter; additional charge of principal assigned to a staff member at the school.

Panchkula News: शिक्षा विभाग की मामले में जांच पूरी, स्कूल में बताैड़ के अतिरिक्त प्रिंसिपल को चार्ज

Sat, 07 Nov 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Education Department completes investigation into the matter; additional charge of principal assigned to a staff member at the school.
पंचकूला। 6 वर्षीय बच्ची के साथ सरकारी स्कूल में हुई बर्बता के मामले की जिला माैलिक शिक्षा विभाग ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट एडीसी को साैंप दी है। यह रिपोर्ट अब सरकार को साैंपी जाएगी। उधर, स्कूल में प्रिंसिपल नीलू कत्याल के निलंबन के बाद शुक्रवार को बताैड़ के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल जितेन्द्र शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार साैंपा गया है। डीईईओ ने शर्मा की स्कूल में अतिरिक्त कार्यभार साैंपने के दो दिन पहले ऑर्डर जारी किए। शुक्रवार को उन्होंने स्कूल में कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

स्कूल में तत्कालीन प्रिंसिपल नीलू कत्याल, टीचर पूजा और सिमरनजीत के खिलाफ जांच में सामने आई लापरवाही को देखते हुए विभाग ने निलंबित कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के स्कूल में माैजूद होने, स्कूल आने के बाद उसे अटेंड करने और उस पर हुए हमले के दाैरान और इसके बाद जिम्मेदार कर्मचारियों को जांच में शामिल किया गया और उनके बयान दर्ज किए गए। इसमें सभी शिक्षकों की डयूटी की भी जांच की गई थी। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के लिए जिला माैलिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बीईओ पिंजाैर व दो अन्य प्रिंसिपलों की संयुक्त जांच कमेटी बनाई गई, जो बीती 28 अक्तूबर से हर पहलू पर जांच कर रही थी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट एडीसी को साैंप दी गई। बताया जा रहा है कि दिवाली पर्व की छुट्टियों के बाद इस रिपोर्ट को आगे सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बच्ची स्वस्थ, जाना हाल:
जिला माैलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चाैधरी पीड़ित बच्ची के परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची दिन-ब-दिन स्वस्थ हो रही है और वह परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। यदि परिवार बच्ची की काउंसलिंग करने की इच्छा व्यक्त करेगा तब एक काउंसलर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, तीसरी कक्षा के छात्र के परिजनों से उनका संपर्क नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में विशेष सत्र: जिला माैलिक शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए परामर्श के विशेष सत्र शुरू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed