फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education department clerk on the path of agitation for demands

मांगों के लिए आंदोलन की राह पर शिक्षा विभाग के लिपिक, 2015 से वरिष्ठ सूची अपडेट नहीं करने से गुस्साई हेमसा

Sat, 18 Sep 2021 10:53 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Education department clerk on the path of agitation for demands
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग में तीस साल से फील्ड में कार्यरत क्लर्कों का प्रमोशन न होने, 2015 से वरिष्ठ सूची अपडेट न होने और आनलाइन ट्रांसफर में दूरदराज बदले क्लर्कों के समायोजन का मुद्दा तूल पकड़ गया है। हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) ने इसके खिलाफ 21 सितंबर को सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय पर मार्च करते हुए प्रदर्शन करने का एलान कर दिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आए सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने 21 सितंबर को इन मुद्दों पर हरियाणा एजूकेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन हेमसा अब पीछे हटने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में 2015 से 4881 फील्ड मिनिस्टीरियल स्टाफ की वरिष्ठता सूची अपडेट नहीं की गई है और 1990 के क्लर्कों को असिस्टेंट प्रमोट नहीं किया गया है। वरिष्ठता सूची में मृतक, रिटायर व अन्य कारणों से सेवा छोड़ चुके या प्रमोट हो चुके लिपिकों के भी नाम शामिल थे। सैकड़ों की संख्या में पद खाली पड़े हुए हैं और 30 साल सेवा करने के बाद भी क्लर्क बिना प्रमोशन के रिटायर हो कर जा रहे हैं। ऊपर से लॉकडाउन में लिपिकों के तबादले दूर कर दिए गए।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ ने किया हस्तक्षेप
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि 10 सितंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की गई थी। 14 सितंबर को सीएम के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, संयुक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल व शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार डॉ. महावीर सिंह से मुलाकात करके सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली की शिकायत की थी। अब निदेशालय ने 21 सितंबर को एसोसिएशन ने बुलाया है, लेकिन इससे पता लगता है कि वह कर्मचारियों को प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed