फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ED raids the house of a doctor close to former Uttarakhand minister Harak Singh Rawat

Panchkula News: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के करीबी डॉक्टर घर ईडी की रेड वन घोटाले के मामले में रावत से जुड़ रहे तार, सेक्टर-25 स्थित घर व रायपुरररानी स्किल सेंटर पर देर शाम तक जारी रही कार्रवाई

Fri, 02 Aug 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 02 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
ED raids the house of a doctor close to former Uttarakhand minister Harak Singh Rawat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह वन घोटाले में मामले में सेक्टर-25 स्थित दो डॉक्टरों के घर व रायपुररानी स्थित स्किल सेंटर पर रेड की। रेड देर शाम तक जारी है। इस दौरान किसी को भी अंदर से बाहर नहीं जाने दिया गया और न किसी को अंदर से बाहर आने दिया गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे ईडी की अलग अलग टीमें इनोवा गाड़ी से सेक्टर-25 डॉक्टर के घर व स्किल सेंटर पर पहुंचीं। ईडी के चार अधिकारी व सीआरपीएफ के तीन जवान सेक्टर-25 स्थित डॉक्टर विक्रम गुप्ता व विवेक गुप्ता के घर सेक्टर-25 में पहुंचे थे। इसके बाद से ईडी के अधिकारी घर में रखे सभी डॉक्यूमेंट, लैपटॉप व मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं। ईडी की अलग-अलग टीमें पंचकूला के अलावा उत्तराखंड व अन्य राज्यों में छापामारी मारकर रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों डॉक्टर उत्तराखंड के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के करीबी हैं।

दोनों डॉक्टर सगे भाई

ईडी की टीम देर शाम तक सेक्टर-25 निवासी डॉक्टर विवेक और डॉक्टर विक्रम के घर जांच में जुटी हैं। दोनों डॉक्टर सगे भाई हैं। जानकारी है कि दोनों नेता रावत के करीबी हैं। यही कारण है कि जांच की आंच उन तक आ पहुंची है। ईडी उनके रायपुररानी स्थित स्किल सेंटर पर भी गई। वहां भी रिकॉर्ड खंगाले गए। शाम करीब चार बजे ईडी स्किल सेंटर से वापस गई। हरक सिंह रावत ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनपर अवैध पेड़ काटने और अवैध निर्माण में शामिल होने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed