{"_id":"631707d99c6af47a3f78bf2c","slug":"ed-raided-house-of-officer-of-excise-and-taxation-department-of-punjab-located-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid: पंचकूला में पंजाब एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर के घर ईडी ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raid: पंचकूला में पंजाब एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर के घर ईडी ने दी दबिश
Tue, 06 Sep 2022 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:12 PM IST
सार
पंचकूला के सेक्टर 8 स्थित पंजाब सरकार के ज्वाइंट कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी के घर पर ईडी ने रेड की है।
विज्ञापन
पंचकूला में ईडी की रेड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के ज्वाइंट एक्साइज कमिश्नर नरेश दुबे के पंचकूला के सेक्टर-8 स्थित आवास पर छापा मारकर ईडी 12 घंटे से लगातार जांच कर रही है। सुबह आठ बजे दो प्राइवेट गाड़ियों में पहुंचे ईडी के अधिकारियों ने सभी लोगों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। इसके अलावा सभी लोगों के घर के अंदर और बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
किसी भी तरह की डिलीवरी घर में नहीं होने दी। जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने नरेश दुबे के घर पहुंचते ही सबको एक हॉल में एकत्रित किया। मोबाइल जमा करने के बाद घर के सभी कमरों, अलमारियों और लॉकर की चाबियां ले ली। इसके बाद बेड के भीतर बने खानों की भी जांच की।
विज्ञापन
ईडी के चार अधिकारी ज्वाइंट एक्साइज कमिश्नर नरेश दुबे के घर पहुंचे और जांच शुरू की। दोपहर करीब दो बजे ईडी के दो अधिकारी घर से बाहर निकलकर नीचे आए। कुछ देर बाद दोनों अधिकारी फिर वापस घर के अंदर चले गए। गौरतलब है कि दिल्ली में आप सरकार की तरफ से लागू की गई नई एक्साइज पॉलिसी के तार पंजाब के एक्साइज विभाग के अफसरों से जुड़े हैं या नहीं।
विज्ञापन
इसके बारे में ईडी पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा ईडी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में लागू किए जाने वाले नई एक्साइज पॉलिसी बनाने वाले अधिकारियों में से क्या किसी अधिकारी का एक्साइज कमिश्नर नरेश दुबे करीबी हैं या नहीं। बहरहाल अभी तक ईडी की तरफ से कोई अधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।