फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Economic and statistical work has an important contribution in the policies of the department: Goyal

अर्थ एवं सांख्यिकीय कार्य का विभाग की नीतियों में अहम योगदान : गोयल

Wed, 23 Jul 2025 12:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Economic and statistical work has an important contribution in the policies of the department: Goyal
पंचकूला। सरकार की किसी भी योजना की सफलता उसको बनाने में प्रयोग किए गए आंकड़ों पर निर्भर करती है। वास्तविक और सटीक आंकड़ों के आधार पर बनाई गई योजना हमेशा नए कीर्तिमान स्थापित करती है। हरियाणा सरकार की ओर से बनाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाएं बनाने के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध करवाने में अर्थ एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग अहम भूमिका अदा करता है। ये विचार मंगलवार को विभाग के मुख्यालय में भारतीय सांख्यिकीय सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अर्थ एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग के निदेशक मनोज कुमार गोयल ने रखे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण दौरान प्रशिक्षु अधिकारी हरियाणा की योजनाओं, नितियों व उनकी क्रियान्वयन प्रकिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी लक्की अरोड़ा ने बताया कि भारत सरकार से 4 भारतीय सांख्यिकीय सेवा के अधिकारियों के लिए 5 दिवसीय क्षेत्र अनुभव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार एवं अर्थ एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग हरियाणा सरकार के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु अधिकारियों को विभाग की ओर से किए जाने वाले कार्यों के बारे विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed