{"_id":"6a4c12226bad339faf029b23","slug":"easi-rajesh-kumar-passes-away-after-a-prolonged-illness-panchkula-news-c-87-1-pan1011-138404-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लंबी बीमारी के बाद ईएएसआई राजेश कुमार का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लंबी बीमारी के बाद ईएएसआई राजेश कुमार का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैतृक गांव में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर थे तैनात
भिवानी के हालूवास गांव में हुआ अंतिम संस्कार
पुलिस टुकड़ी ने दी शोक सलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईबी) पंचकूला में प्रतिनियुक्ति पर तैनात ईएएसआई राजेश कुमार का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार भिवानी जिले के पैतृक गांव हालूवास में पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया गया।
राजेश कुमार मूल रूप से चरखी दादरी पुलिस की पैरेंट यूनिट से संबंधित थे। अंतिम संस्कार में चरखी दादरी पुलिस, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा परिजन, रिश्तेदार तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल के निर्देश पर चरखी दादरी और भिवानी पुलिस ने अंतिम संस्कार की सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। निरीक्षक (कल्याण) सुनील कुमार के नेतृत्व में भिवानी पुलिस की टुकड़ी ने दिवंगत पुलिसकर्मी को शोक सलामी दी।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश कुमार का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राजेश कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ, बहादुर और मिलनसार पुलिसकर्मी थे, जिनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।