फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   E-upchar Portal: Now get the slip made sitting at home, online report will be available on mobile

ई-उपचार पोर्टल: अब घर बैठे बनवाएं पर्ची, मोबाइल पर मिलेगी ऑनलाइन रिपोर्ट

Mon, 07 Feb 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
E-upchar Portal: Now get the slip made sitting at home, online report will be available on mobile
पंचकूला। कोरोना के मामलों में बेशक गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने ई उपचार सुविधा की शुरूआत की है। अब लोगों को अस्पतालों में ओपीडी रजिस्ट्रेशन से लेकर पैथोलॉजी रिपोर्ट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। इसके तहत मरीज घर बैठे ही पर्ची बनवाने, रिपोर्ट प्राप्त करने, डॉक्टर, दवाओं की स्थिति के बारे में भी ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि ई उपचार पोर्टल पर अस्पताल के आयुर्वेद, हार्ट सेंटर, दंत रोग, नाक, कान, गला, फ्लू क्लीनिक, गैस्ट्रोलाजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, किडनी, गाइनी, कैंसर, आंख, हड्डी, उमंग क्लीनिक सहित अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों को आनलाइन अप्वाइंटमेंट का आप्शन दिया गया है। इसके लिए मरीज को अपने स्मार्ट फोन से गुगल पर जाकर टाइप करना होगा। जिस पर ऑनलाइन सर्विस की एक विंडो खुलेगी, जिसमें बुक अप्वाइंटमेंट पर क्लिक करना है। इसमें एक्जिस्टिंग यूजर और न्यू यूजर की विंडो खुलेगी। इसमें न्यू यूजर ऑप्शन का चयन करें। इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे बाद जिला सेलेक्ट करने के बाद सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल डालेंगे। उसके बाद जिस दिन उपचार कराना है, वहां डेट और डॉक्टर का चयन कर सकेंगे। वहीं मरीज का पूरा डिटेल भरना होगा। जिसके बाद कंफर्म नंबर मिलेगा। वहीं नागरिक अस्पताल के चार नंबर काउंटर पर जाकर ओपीडी कार्ड ले सकेंगे।
विज्ञापन

लाइनों से मिलेगा छुटकारा
जिला अस्पताल में रोजाना करीब चार से पांच हजार मरीज पहुंचते हैं। कई गंभीर मरीजों को कोरोना काल में पर्ची बनवाने के लिए कतार में लगना पड़ता है, इसके बाद डॉक्टर को ढूंढने के लिए चक्कर लगाते हैं, लेकिन काफी ढूंढने के बाद पता चलता है कि डॉक्टर छुट्टी पर है। कोई पुराना पर्चा भूल आता है तो कोई पैथोलॉजी की रिपोर्ट। ऐसे में मरीज परेशान होते हैं, लेकिन ई उपचार के माध्यम उपचार कराने पर इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन, पर्चा, अपाइंटमेंट, ब्लड बैंक, ओपीडी से मरीजों की भर्ती और डिस्चार्ज आदि प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर पहुंचेगी जांच रिपोर्ट
डाक्टर के परामर्श पर किए गए जांच की रिपोर्ट भी मोबाइल पर पहुंचेगी और स्वयं स्मार्ट फोन के जरिए पर विंडो खुलेगी, जिसमें डायग्नोस्टिक रिपोर्ट आप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक विंडो खुलेगा, जिसमें ओपीडी कार्ड पर अंकित यूएचआईडी नंबर डालना होगा। इस प्रक्रिया के जरिए आसानी से लैब रिपोर्ट मिल सकेगी।

रक्त की जानकारी, एचएसएचआरसी एप बेहतर विकल्प
नागरिक अस्पताल सहित नजदीकी ब्लड बैंक में किस ब्लड ग्रुप की कितनी यूनिट हैं, अब यह जानना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए एचएसएचआरसी एप सरकार ने शुरू किया है। नागरिक अस्पताल पंचकूला भी इस से जुड़ गया है। ऐसे में जरूरत के समय कोई भी इस एप पर जाकर मदद ले सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed