फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   E-Oction, list, property owner list not issued, huda, panchkula

ई-ऑक्शनः दो दिन बाद भी लिस्ट जारी नहीं

Sat, 30 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला Updated Sat, 30 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
E-Oction, list, property owner list not issued, huda, panchkula
हुडा, - फोटो : demo pics
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से करवाई गई ई-ऑक्शन को दो दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक प्रापर्टी के मालिकाना हक की जानकारी अब तक नहीं दी गई है। साथ ही यह भी जानकारी नहीं दी गई कि हुडा ने ई-ऑक्शन से कितना रेवेन्यू अर्जित किया। 
विज्ञापन


दो पक्षों में विवाद के कारण ऐसा नहीं हो पाया है। इसमें एक पक्ष की बोली सफल हुई और दूसरा पक्ष अंतिम समय में 20 मिनट तक सर्वर डाउन होने के कारण बोली नहीं लगा सके। हुडा का यह ऑनलाइन ई-ऑक्शन एक सर्विस प्रोवाइडर द्वारा करवाया गया। इसमें दो बार सर्वर डाउन हुआ। हुडा के अधिकारियों के अनुसार, सर्विस प्रोवाइडर ने फाइल हुडा को भेज दी है और फाइल को फाइनल अप्रूवल के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


हालांकि सूत्र बताते हैं कि हुडा के उच्चाधिकारियों के पास जो फाइल भेजी गई है, उसको लेकर समीक्षा चल रही है कि ई-ऑक्शन दोबारा करवाया जाए या जिन साइट्स पर बोली के अंतिम समय सर्वर डाउन हो गया, उनके लिए दोबारा बोली लगवाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संपदा विभाग ने ई-ऑक्शन की जो रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है, उसमें सर्वर डाउन होने से लेकर अन्य पहलुओं की जानकारी दी गई है। ई-ऑक्शन करवाने वाली कंपनी ने भी अपना डाटा हुडा को सौंप दिया है। 


संपदा विभाग का कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ बोलने से कतरा रहे हैं, क्योंकि हरियाणा प्रॉपर्टी डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने ई-ऑक्शन के अंतिम समय सर्वर डाउन होने को लेकर अपना विरोध जताया है। हुडा के संपदा अधिकारी मनीष लोहान ने बताया कि फिलहाल फाइल उच्चाधिकारियों के पास गई है। वहां से जो अप्रूवल आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed