{"_id":"620ab1f971e87f5b6a323191","slug":"e-bike-company-sent-proposal-corporation-is-brainstorming-preparing-to-run-e-bike-in-the-city-under-public-private-partnership-pkl-office-news-pkl4420601135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-बाइक: कंपनी ने भेजा प्रस्ताव, निगम कर रहा मंथन, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत शहर में ई-बाइक दौड़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-बाइक: कंपनी ने भेजा प्रस्ताव, निगम कर रहा मंथन, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत शहर में ई-बाइक दौड़ाने की तैयारी
विज्ञापन
पंचकूला। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए साइकिल के बाद अब नगर निगम आगामी दिनों में स्मार्ट ई बाइक चलाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पर पंचकूला में ई बाइक चलाने की इच्छुक कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट मांगे जाएंगे। इसकी पुष्टि पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल ने की है।
शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए साइकिल शेयरिंग के बाद ई बाइक शेयरिंग सुविधा शुरू की जानी है। नगर निगम के पास इलेक्ट्रिक बाइक शुरू करने के लिए काफी समय से प्रपोजल आया हुआ है, जिसके तहत शहर में अलग-अलग जगह ई-बाइक खड़े किए जा सकते हैं। नगर निगम की तरफ से टेंडर निकालकर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट मांगा जाएगा। चंडीगढ़ के बाद पंचकूला में भी ई-बाइक चलाने के लिए लोगों की मांग बढ़ने लगी है।
ई-बाइक चलाने के लिए मनसा देवी कांप्लेक्स और मुख्य सेक्टरों से लोग मांग उठा रहे हैं। ये ई-बाइक ईको फ्रेंडली यानी इलेक्ट्रिक होंगी। इससे किसी तरह का पॉल्यूशन नहीं होगा। प्रपोजल पर अध्ययन करने के बाद निगम द्वारा प्रस्ताव बनाकर उसे मंजूरी मिल जाएगी। कंपनी को ही शेयरिंग स्टेशन के लिए जगह चिह्नित करने की इजाजत दी जाएगी। कितने स्टेशन होंगे और कहां-कहां होंगे। स्टेशन पर कितने ई-बाइक होंगी, यह नगर निगम और कंपनी मिलकर तय करेंगी।
विज्ञापन
कंपनी का यह है प्रपोजल
कंपनी ने नगर निगम को प्रपोजल दिया है। इसमें बताया गया है कि कंपनी ग्राहक को 20 रुपये में ई-बाइक देगी। इसके बाद प्रति किलोमीटर का चार्ज लिया जाएगा। जितने किलोमीटर ई-बाइक चलेगी, वह चार्ज अतिरिक्त होगा। ई-बाइक में जीपीएस सिस्टम इंस्टाल होगा, जिससे इनकी चोरी नहीं हो सकेगी। ई-बाइक स्टेशन पर चार्जिंग से लेकर सभी दूसरी सुविधा कंपनी की अपनी होंगी। केवल पार्किंग और स्टेशन के लिए स्पेस देना नगर निगम का होगा। लोग बेसब्री से इस सुविधा का इंतजार कर रहे हैं।
पब्लिक साइकिल शेयरिंग को मिला
पंचकूला में 200 पब्लिक साइकिल शेयरिंग सुविधा करीब ढाई साल से चल रही है। इसको लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। आधे घंटे के लिए पांच रुपये में साइकिल मिलती है। पंचकूला में अभी साइकिल के लिए 20 स्टेशन बने हैं, जिन्हें बढ़ाने के लिए विभिन्न रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मेयर और कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। सुबह, शाम और रात को लोग जमकर साइकिल चला रहे हैं। रोजाना करीब 1500 से 2000 लोग साइकिल चला रहे हैं। नगर निगम अब दूसरे चरण में मनसा देवी कांप्लेक्स और घग्गर पार क्षेत्र में भी साइकिल शेड बनाने की योजना बना रहा है।
एमडीसी में भी साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट की है मांग
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-5 के प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि एमडीसी में पब्लिक साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट और ई-बाइक शुरू करना चाहिए। मेयर कुलभूषण गोयल और आयुक्त धर्मबीर से मुलाकात करके इस प्रोजेक्ट को यहां शुरू करने की मांग करेंगे, क्योंकि लोगों की सेहत के लिए साइकिल चलाना बहुत जरूरी है। जब शहर के अन्य क्षेत्रों में यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, तो मनसा देवी कांप्लेक्स में भी यह जल्द शुरू किया जाना चाहिए।