फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dustbin for cars Launched in Municipal Corporation Panchkula

नई पहल: पंचकूला में अब कारों में लगेंगे डस्टबिन, वेस्ट से बनेंगे कागज और मक्की के दाने से लिफाफे 

Thu, 17 Jun 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 12:44 PM IST
सार

डस्टबिन दो साइज के होंगे। छोटा डस्टबिन 100 रुपये और बड़ा डस्टबिन 180 रुपये में दिया जाएगा। यह डस्टबिन कार के दरवाजे में आसानी से फिट हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Dustbin for cars Launched in Municipal Corporation Panchkula
पंचकूला में कारों में रखे जाएंगे डस्टबिन - फोटो : ANI

विस्तार

पंचकूला में अब कारों में डस्टबिन रखे जाएंगे। इस प्रोजेक्ट की लांचिंग गुरुवार को हुई। सेक्टर-14 निगम कार्यालय परिसर में मेयर कुलभूषण गोयल ने कारों में डस्टबिन और वेस्ट से तैयार लिफाफे को लांच किया। 

विज्ञापन


मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि नगर निगम ने हरियाणा नवयुवक कला संगम एनजीओ के साथ संपर्क किया है। यह एनजीओ नगर निगम को रियायती दरों पर कार में रखे जाने वाले डस्टबिन उपलब्ध कराएगी। नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि यह डस्टबिन दो साइज के होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छोटा डस्टबिन 100 रुपये और बड़ा डस्टबिन 180 रुपये में दिया जाएगा। एनजीओ ने पंचकूला के सेक्टर-14 में अपना ऑफिस खोला है। उन्होंने बताया कि शहरवासी अपनी कारों के लिए सेक्टर में बने दफ्तर से डस्टबिन ले सकेंगे और यह डस्टबिन कार के दरवाजे में आसानी से फिट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह डस्टबिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत लांच किए जा रहे हैं। 

निगम ने मक्की के दाने से तैयार करवाए लिफाफे
मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि एनजीओ हरियाणा नवयुवक कला संगम के सहयोग से एक कंपोस्टर भी तैयार किया गया है। लोग घरों में ग्रीन वेस्ट यानी किचन व गार्डन वेस्ट को इस कंपोस्टर में डालकर खाद तैयार कर सकेंगे। लोग इस कंपोस्टर को भी एनजीओ से ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 800 रुपये रखी गई है। 

इसके अलावा नगर निगम ने इस एनजीओ के सहयोग से मक्की के दाने से लिफाफे भी तैयार करवाए हैं। यह लिफाफे पॉलीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने के उद्देश्य से बनवाए हैं। उन्होंने बताया कि यह लिफाफे बायोडीग्रेडेबल होने के कारण इस्तेमाल के बाद फेंकने के चंद दिनों में मिट्टी बन जाएंगे। 

ंर्मेयर ने बताया कि वेस्ट से कागज भी तैयार किया गया है। इस कागज में बीज भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यह बीज जहां कहीं मिट्टी पर गिरेगा वहां इसके बीज से पौधे उग सकेंगे। मेयर कुलभूषण गोयल का कहना है कि इससे पॉलिथीन के इस्तेमाल में कमी आएगी और पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्णता बैन लगाने में मदद मिलेगी। 


हरियाणा नवयुवक कला संगम एनजीओ के प्रबंधक डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि आने वाले समय में वेस्ट पेपर से बनी और भी चीजें एनजीओ द्वारा खोले गए ऑफिस में रखी जाएगी, जिसमें जूट बैग और अन्य चीजें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रोजाना इस्तेमाल में आने वाले कपड़े से बने बैग तैयार करके एनजीओ के ऑफिस में रखे जाएंगे। इन बैग्स में फल, सब्जी आदि चीजों को लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कपड़े से बने बैग की कीमत बहुत ही मामूली होगी जिसे हर कोई आसानी से खरीद सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed