फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dushyant Chautala give order to chargesheet officers of HSIIDC for project delay

हरियाणा: 18 माह का प्रोजेक्ट सात साल में नहीं हो पाया पूरा, दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को चार्जशीट करने का दिया आदेश

Sat, 14 Aug 2021 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 14 Aug 2021 01:32 AM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत के नाथुपर औद्योगिक क्षेत्र में छह महीने की समयसीमा वाले सड़क व वाटर-ड्रेनेज प्रोजेक्ट में तीन साल की देरी का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि अगर कंपनियां समय पर प्रोजेक्टों को पूरा नहीं कर पा रहीं हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाए।

विज्ञापन
Dushyant Chautala give order to chargesheet officers of HSIIDC for project delay
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सात साल से पंचकूला का एक प्रोजेक्ट लटकाने के मामले में एचएसआईआईडीसी के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को चार्जशीट करने का आदेश दिया। साथ ही ठेका लेने वाली कंपनी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। शुक्रवार को एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने यह आदेश दिया और प्रोजेक्टों में हो रही देरी पर नाराजगी भी जताई है। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में एचएसआईआईडीसी के प्रदेश में 10 करोड़ की लागत से चल रहे 14 प्रोजेक्टों की समीक्षा की। उन्होंने न केवल प्रोजेक्ट की निगरानी करने वाले अधिकारी से देरी का कारण पूछा, बल्कि निर्माण कंपनियों को भी तलब किया। 
विज्ञापन


पंचकूला के बरवाला में ‘मैसर्स ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा चल रहे रोड प्रोजेक्ट का स्टेट्स जाना तो पता चला कि निर्माण कार्य 5 सितंबर 2014 से चल रहा है। 154 करोड़ रुपये से अधिक लागत के प्रोजेक्ट को 18 माह में पूरा करना था लेकिन 7 साल बाद भी मात्र 68 प्रतिशत कार्य ही हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य में देरी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को चार्जशीट करने का आदेश दिया। उन्होंने ठेका लेने वाली कंपनी के न पहुंचने पर भी नाराजगी जताई और देरी के लिए लिखित में कारण बताने को कहा। दुष्यंत ने सोनीपत के नाथुपर औद्योगिक क्षेत्र में छह महीने की समयसीमा वाले सड़क व वाटर-ड्रेनेज प्रोजेक्ट में तीन साल की देरी का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि यदि कंपनियां समय पर प्रोजेक्टों को पूरा नहीं कर पा रहीं हैं तो उन निर्माण कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही ठेकेदारों को समय पर भुगतान देने संबंधी आदेश भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed