फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dushyant Chautala connected with youth through Cyber Choupal program

हरियाणा ः युवाओं से लाइव जुड़े डिप्टी सीएम, बोले- पोर्टल पर अावेदन करें, निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार दिलाना मेरी जिम्मेदारी

Tue, 18 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala connected with youth through Cyber Choupal program
साइबर चौपाल के दौरान युवाओं से रूबरू होते हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : t
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बिना देरी किए प्रदेश के इच्छुक युवा 75 प्रतिशत रोजगार के लिए श्रम विभाग के पोर्टल https://local.hrylabour.gov.in/ पर आवेदन करें। कानून के मुताबिक हरियाणवी युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत रोजगार दिलाना मेरी जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने सोमवार को साइबर चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से हजारों युवाओं को कही। उन्होंने युवाओं के साथ लाइव जुड़कर नए रोजगार कानून पर चर्चा की और सुझाव लिए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने रोजगार कानून लागू करने के लिए दुष्यंत चौटाला का आभार जताया। डिप्टी सीएम ने संत कबीर दास की पंक्तियां कल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब...दोहराते हुए युवाओं से पोर्टल पर आवेदन करने का आह्वान किया। दुष्यंत ने कहा कि रोजगार कानून से संबंधित विभाग ने पोर्टल पर अब तक करीब 1600 युवाओं ने आवेदन कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा हिसार जिले से 200 युवा हैं। इसी तरह अन्य जिलों जींद से 98, सोनीपत से 91, सिरसा से 42 युवाओं ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर जिले अनुसार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे बिना देरी अपना आवेदन पोर्टल पर करें। इस कानून के लागू होने से युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कम समय के कार्यों में 75 प्रतिशत रोजगार कानून लागू नहीं होगा। कानून में तीन माह तक के कार्यों को छूट दी है। इसी तरह दो वर्ष तक नई स्टार्टअप, नई आईटी कंपनियों को भी कानून में छूट है। चौटाला की एक घंटे की साइबर चौपाल में लगभग एक लाख कमेंट आए। करीब 20 हजार लोगों ने लाइक किए और 10 हजार लोगों ने एक साथ लाइव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed