{"_id":"618d7b362ed6056cda2ec7b4","slug":"dumb-wrestler-met-cm-got-assurance-panchkula-news-pkl432716380","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिला गूंगा पहलवान, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिला गूंगा पहलवान, मिला आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पद्मश्री वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने कैश अवॉर्ड में अनदेखी को लेकर वीरवार देर शाम सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने आश्वाशन दिया कि खेल पॉलिसी के तहत जिस नौकरी और लाभ का पात्र होगा पहलवान को वह दिया जाएगा। इस पर पहलवान ने सीएम का आभार जताया।
इससे पहले पहलवान ने पंचकूला में खेल निदेशक आईपीएस पंकज नैन से मुलाकात की। गूंगा पहलवान ने तमाम समस्याओं को खेल महानिदेशक के समक्ष रखा। बातचीत के बाद खेल महानिदेशक ने कहा कि गूंगा पहलवान की समस्याओं को लेकर बातचीत सार्थक रही है। इनकी मांग है कि पैरा खिलाड़ियों की तर्ज पर उन्हें भी कैश अवॉर्ड दिया जाए। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है जो पूरे मामले की समीक्षा करेगी।
गूंगा पहलवान के भाई रामवीर ने बताया कि खेल निदेशक ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। यदि सरकार उनका सहयोग करती हैं तो वह भी सरकार का पूरा सहयोग करेंगे। बता दें कि बुधवार को पहलवान दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया था। सीएम के आश्वाशन के बाद उसने धरना खत्म कर दिया था।