फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Due to repair work at the Civil Hospital, the dental department's machines and equipment are not working, causing problems for patients.

Panchkula News: सिविल अस्पताल में मरम्मत कार्य के चलते दंत विभाग में नहीं चल रहीं मशीनें और इक्यूपमेंट, मरीज परेशान

Tue, 30 Sep 2025 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Due to repair work at the Civil Hospital, the dental department's machines and equipment are not working, causing problems for patients.
पंचकूला। सिविल अस्पताल में दंत विभाग बी-ब्लॉक में पेंटिंग और रिपेयर का काम पीडब्ल्यूडी विभाग में चल रहा है। इस कारण आने वाले मरीजों के दांत की सफाई सहित कोई भी इक्यूपमेंट नहीं चल रहा है। यह हालात पांच दिन से बने हुए हैं। अभी तक काम पूरा नहीं होने के कारण मरीजों को दवाएं देकर वापस किया जा रहा है। इस कारण मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना दांत की ओपीडी मेंं रोज करीब ढाई सौ मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां पर अभी रिपेयर का काम चलने के कारण और सर्वर की तारें नई डाली जा रही है। इस कारण आने वाले मरीजों को अभी पांच से सात दिन की दवा देकर वापस भेजा जा रहा है। दांत का एक्सरे भी बंद हैं। इस कारण मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

सेक्टर -19 से इलाज कराने आए विजय शर्मा ने बताया कि दांत में तकलीफ हैं। डॉक्टरोंं की ओर से देखने के बाद ओपीजी टेस्ट नहीं हो पाया है। इस कारण परेशानी हुई है। वहीं सेक्टर -1 से इलाज कराने आए सुरेश कुमार ने बताया कि मशीने नहीं चलने के कारण डॉक्टरोंं की ओर से दांत नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में रिपेयरिंग वर्क चल रहा है। दंत विभाग की ओपीडी का काम एक से दो दिन मेंं पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही सभी मशीनों को दोबारा चला दिया जाएगा। -आरएस चौहान, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed