फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Due to lack of auction of condom ambulances, new ambulances are not available.

Panchkula News: कंडम एंबुलेंस की नीलामी न होने से नहीं मिल रहीं नई एंबुलेंस

Tue, 27 Aug 2024 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of auction of condom ambulances, new ambulances are not available.
एंबुलेंस की कमी से लोगों को हो रही परेशानी, मरीजों को करना पड़ता है लंबा इंतजारमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर -6 सिविल के अस्पताल में कंडम एंबुलेंस का जमावड़ा लग गया है। वहीं कंडम हुई चार एबुलेंस की जगह जिले में नई एंबुलेंस भी नहीं मिली हैं। इस कारण एंबुलेंस के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पीजीआई, जीएमसीएच-32 रेफर होने वाले मरीजों को अधिक परेशानी होती है। अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए वर्किंग और इमरजेंसी की ओपीडी के दौरान दिक्कत बनी हुई है।

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रोज 400 मरीज इमरजेंसी में और साढ़े चार हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। पंचकूला में कुल 27 एंबुलेंस थीं। अब इसमें चार एंबुलेंस कंडम घोषित की जा चुकी हैं। इस कारण चालू हालत में अब 23 एंबुलेंस ही हैं, जो कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला, रायपुररानी सहित अन्य पीएचसी सेंटरों से रेफर होने वाले व अन्य मरीजों को लाती हैं। इस कारण पंचकूला अस्पताल से पांच एंबुलेंस ही चलती हैं। कई बार मरीजों को एंबुलेंस न मिलने से परेशानी होती है। बरवाला से इलाज कराने आए धीरज कुमार, सुनील कुमार ने बताया कि दुर्घटना के दौरान पैर टूटने के बाद वह बरवाला पीएचसी सेंटर गए। वहां एंबुलेंस नहीं थी। इसके बाद वह अपने निजी वाहन से अस्पताल आए तो उन्हें इलाज मिला। पंचकूला के सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि एंबुलेंस की व्यवस्था मरीजों को दी जा रही है। अब मरीजों को एंबुलेंस के लिए 112 डायल करने के बाद मिल रही है। कई बार एंबुलेंस न होने के कारण समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed