फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Due to frequent tripping of electricity, the employees working at Beas Dam and their families are facing problems in the scorching heat

Panchkula News: बिजली की बार-बार ट्रिपिंग होने से ब्यास बांध पर कार्यरत कर्मचारी व उनके परिवार भारी गर्मी में हो रहे परेशान

Thu, 12 Jun 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Due to frequent tripping of electricity, the employees working at Beas Dam and their families are facing problems in the scorching heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तलवाड़ा। स्थानीय बीबीएमबी प्रबंधन की टाउनशिप काॅलोनी क्षेत्र मे पिछले कुछ दिनों से लगातार ही बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार ट्रिपिंग हो रही है जिससे वहां पर रह रहे बीबीएमबी कर्मचारियों, अधिकारियों व स्थानीय निवासियों को 43 डिग्री तापमान मे होने वाले बिजली कट से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भाखड़ा ब्यास कर्मचारी यूनियन एटक-ऐफी तलवाड़ा यूनिट के सचिव शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद भी कई बार बीबीएमबी ब्यास बांध प्रबंधन के इलेक्ट्रिकल विंग से संबंधित उच्च अधिकारियों को इस से संबंधी अपनी समस्या से अवगत भी करवाया। लेकिन बीबीएमबी ब्यास बांध प्रबंधन के इलेक्ट्रिकल विंग के कानों पर जू तक नही रेंगी। समस्या का अभी तक कोई भी निदान नही किया गया। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी अपनी पौंग बांध से नाइट ड्यूटी करने के पश्चात जब वह दिन के समय अपने घर में आराम करने लगते है तो बार बार बिजली की ट्रिपिंग होने से चैन से आराम नही कर पाते है।


उन्होंने कहा कि बीबीएमबी व्यास बांध प्रबंधन के पास वर्तमान में बिजली आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नहीं हैं। यूनियन सचिव शिव कुमार ने मुख्य अभियंता राकेश गुप्त से मांग की कि पहले तो बिजली सप्लाई करने वाले कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के अतिरिक्त एक स्थाई रूप से वाहन बिजली कर्मचारियों को उपलब्ध करवाया जाए ताकि टाउनशिप क्षेत्र में आए दिनों आ रही बिजली की समस्या की अनियमित आपूर्ति और बार-बार ट्रिपिंग को समय पर ठीक किया जा सके। उन्होंने यह चेतावनी भी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया तो यूनियन को मजबूरीवश संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी ब्यास बांध के संबंधित प्रशासन की होगी I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed