{"_id":"68e6af7097b1d76a860d41b4","slug":"due-to-digging-of-the-path-in-front-of-the-emergency-and-closing-of-the-gate-it-is-taking-half-an-hour-for-patients-to-reach-the-opd-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19779-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: इमरजेंसी के सामने रास्ता खोदने और गेट बंद करने से, मरीजों को ओपीडी पहुंचने में लग रहा आधे घंटे का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: इमरजेंसी के सामने रास्ता खोदने और गेट बंद करने से, मरीजों को ओपीडी पहुंचने में लग रहा आधे घंटे का समय
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल में रिपेयर के चलते इमरजेंसी से ओपीडी तक जाने के लिए मरीजोंं और तीमारदारोंं को आधे घंटे तक की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं, इमरजेंंसी में शौचालय बंद होने के कारण मरीजों को बेहद दिक्कत हो रही है। पाइप लाइन डालने के कारण रास्ते खोद दिए गए और गेट बंद होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। रिपेयर अस्पताल मेंं पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से की जा रही है।
अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने केे लिए रोजाना पांच हजार मरीज इमरजेंसी और ओपीडी में आते हैं। इसमें इमरजेंसी के सामने से रास्ते की खुदाई कर दी गई है। वही, अस्पताल के गेट के सामने भी रास्ते के काम चल रहा है। इस कारण सभी जगह बास बल्ली ओर लोहे की रॉडों से बैरिकेडिंग की गई है। लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने और रास्ता पूछकर जाने में समय लग रहा है। वहीं, रेडियोलॉजी विभाग की ओर से ताला बंद कर रास्ता रोक दिया गया है। इस कारण मरीज करीब आधा घंटा घूमने के बाद रजिस्ट्रेशन और ओपीडी में पहुंच पाते हैं।
क्या कहते हैं लोग
ओपीडी में दिखाने के बाद इमरजेंसी में भर्ती किया
सुबह से पेट दर्द, उल्टी- दस्त की शिकायत थी। ओपीडी जाने वाले रास्ते बंद हैं। इस कारण इलाज के लिए आधे घंटे बाद ओपीडी में पहुंचे। अधिकतर रास्ते बंद होने के कारण परेशानी हुई है। -प्रकाश निवासी रामगढ़
विज्ञापन
बॉक्स--
सभी जगह एक साथ खुदाई से परेशानी
अस्पताल में सभी जगह नई पानी निकासी की लाइन डाली जा रही है। अस्पताल में इमरजेंसी के सामने से लेकर सभी जगह रास्ते खोद दिए गए है। अभी तक काम पूरा नहीं होने से इलाज कराने में आने के दौरान परेशानी हुई। -चंद्रिका प्रसाद, निवासी राजीव कॉलोनी
कोट....
अस्पताल मेंं इलाज कराने आए लोगों को ओपीडी मेंं सुविधाएं दी जा रही हैं। जल्द ही सभी जगह पर रिपेयर का काम पूरा किया जाएगा।
-आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
कोट--
पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द ही अस्पताल का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए काम चल रहा है। अस्पताल के ओपीडी जाने वाले सभी रास्ते का काम जल्द पूरा कर रास्ते खोल देंगे। -आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग

बॉक्स

कोट