{"_id":"68f78644fa42f0890c0c95b3","slug":"dsp-argues-with-car-driver-after-minor-collision-video-goes-viral-panchkula-news-c-74-1-spkl1022-112544-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मामूली टक्कर के बाद डीएसपी की कार चालक के साथ बहस, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मामूली टक्कर के बाद डीएसपी की कार चालक के साथ बहस, वीडियो वायरल
Tue, 21 Oct 2025 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Tue, 21 Oct 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दिवाली वाली रात अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार में जा रहे पंजाब पुलिस के डीएसपी जतिंदर चोपड़ा की कार को एक कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद कार चालक उल्टा बहस करने लगा और वीडियो बनाने लगा। इसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया। डीएसपी जतिंदर चोपड़़ा के भाई और उन्होंने कार चालक को अपशब्द बोले। घटना सराभा नगर के बाड़ेवाल इलाके की है। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया और कार चालक के साथ-साथ डीएसपी को भी शांत किया।
जानकारी के अनुसार, कार सवार व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। बाड़ेवाल रोड पर उसकी कार डीएसपी जतिंदर चोपड़ा की कार से टकरा गई। डीएसपी अपने भाई के साथ जा रहे थे। टक्कर लगते ही डीएसपी और उनके भाई नीचे उतर आए। व्यक्ति और उसकी पत्नी भी कार से बाहर आए गए।
विज्ञापन
टक्कर में डीएसपी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि व्यक्ति की कार को भी नुकसान पहुंचा। आरोप है कि कार क्षतिग्रस्त होने पर डीएसपी भड़क गए और व्यक्ति से नोकझोंक करने लगे। व्यक्ति ने भी अपनी कार के नुकसान के बारे में बताया। दोनों में जमकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि डीएसपी भड़क गए, उन्होंने और उनके भाई ने अपशब्द कहे।
वीडियो बनाने वाला दूसरा पक्ष कौन है इस बारे अभी पता नहीं चल सका। इस झगड़े का 45 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि डीएसपी के भाई की वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के साथ बहसबाजी हो रही है। डीएसपी का भाई कहता है कि आप हमें गालियां कैसे दे रहे हैं। यहां कैसे लड़ने आए हो। सभी लोग इकट्ठे होकर हमसे लड़ रहे हो। इस दौरान कुछ लोगों ने डीएसपी चोपड़ा को लड़ने से रोकने के लिए पकड़ा हुआ है।
वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है कि पुलिस वाला उन्हें मारने की धमकी दे रहा है। डीएसपी चोपड़ा के भाई कह रहे हैं कि किसी ने कोई धमकी नहीं दी। उनकी गाड़ी तोड़ी गई है। वीडियो में डीएसपी चोपड़ा भी यह बात कहते नजर आ रहे हैं कि वीडियो बनाकर कोई सच्चा नहीं हो जाता। इसके बाद डीएसपी चोपड़ा को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने भी वीडियो बना रहे व्यक्ति को अपशब्द कहे। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कर वहां से भेजा।