फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drug smuggler arrested, 272 grams of heroin recovered

Panchkula News: नशा तस्कर गिरफ्तार, 272 ग्राम हेरोइन बरामद

Sat, 09 Aug 2025 11:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 09 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested, 272 grams of heroin recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। बाहरी इलाकों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक नशा तस्कर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उस समय ताजपुर रोड संजय गांधी कालोनी के पास गिरफ्तार किया जब आरोपी किसी को हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 272 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में थाना डिवीजन सात पुलिस में न्यू सुभाष नगर के मोहल्ला सुखदेव नगर इलाके में रहने वाले रणबीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी रणबीर सिंह से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस नेताजपुर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का कारोबार करता है और किसी को हेरोइन की खेप सप्लाई करनेके लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी तरनतारन इलाके से नशा लाकर सप्लाई करता है। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके एक साथी गांव खासी कलां इलाके में रहने वाले सन्नी कुमार उर्फ पप्पू को भी गिरफ्तार किया है। जिससे एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार दोनों मिलकर नशा तस्करी करते थे। आरोपी सन्नी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। उसकी कुछ युवकों के साथ रंजिश चल रही थी। जिस कारण उसने कानपुर से अवैध तरीके से पिस्तौल मंगवाया था। जिससे दूसरे पक्ष से अपना बचाव कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed