फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drug addicts clash on the footpath, one killed by stone pelting, one in custody

Panchkula News: फुटपाथ पर भिड़े नशेड़ी, पत्थरों से वार कर एक की हत्या, एक हिरासत में

Thu, 15 Jan 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Drug addicts clash on the footpath, one killed by stone pelting, one in custody
सेक्टर-20 कुंडी गांव के पास वारदात, कई अन्य की तलाश, पंचकूला पुलिस ने तलाश के लिए टीमें गठित कींमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 कुंडी गांव में बुधवार की सुबह नशेड़ियों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया और एक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद माैके पर एक ही नशेड़ी मिला जो शव के पास ही आग सेंक रहा था। सुबह जब राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियाें की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
हुआ यूं कि जीरकपुर निवासी टीटू अलसुबह घर से निकला और सेक्टर-20 कुंडी गांव में फुटपाथ पर राजिंदर सहित कुछ अन्य के साथ शराब पीने लगा। इनकी आपस में किसी बात पर बहस हो गई। पुलिस के अनुसार इसी बहसबाजी में टीटू पर ताबड़तोड़ पत्थरों से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद राजिंदर वहीं आग जलाकर हाथ सेंकता हुआ पाया गया है। सड़क के फुटपाथ पर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव देख हड़कंप मच गया। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची और शव के पास आग सेंक रहे राजिंदर को हिरासत में लिया। नशे में धुत राजिंदर ने पुलिस को अजीबो-गरीब बयान दिए। उसने यह तक कहा उसने कुछ नहीं किया है पास के पेड़ पर बैठे ‘शैतान’ ने हत्या काे अंजाम दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए और शव को सेक्टर 6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने वारदात स्थल से करीब आधा दर्जन पत्थर और बिखरी शराब की बोतलें जब्त कीं हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक जीरकपुर निवासी टीटू अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ जीरकपुर में रहता था। परिवार के अनुसार टीटू नशे में अक्सर झगड़ा करता था और घर के बाहर फुटपाथ पर ही समय बिताता था। मूल रूप से वह यूपी के हरदोई का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शव के चेहरे और सिर पर बड़े पत्थरों से कई बार वार किए गए। उसके सिर पर कई घाव पाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पूरी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। एक चश्मदीद ने बताया कि बुधवार सुबह वह सैर के लिए निकला था और इसी दौरान 3-4 लोगों के साथ टीटू शराब पी रहा था और बहस कर रहा था।


सेक्टर 20 के एसएचओ सोमबीर ढाका ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह नशे में हुई आपसी बहस के दौरान पत्थरों से वार कर टीटू की हत्या की गई है। वारदात में काैन काैन शामिल हैं इसकी जांच चल रही है। एक युवक को हिरासत में लिया है। वह अभी नशे में है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed