फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drone from Pakistan recovered, opium consignment also seized

Panchkula News: पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद, अफीम की खेप भी जब्त

Mon, 13 Oct 2025 09:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 13 Oct 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Drone from Pakistan recovered, opium consignment also seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरनतारन। तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान से हो रही नशा तस्करी की एक और कोशिश विफल कर दी है। पुलिस ने थाना खालड़ा के अंतर्गत आने वाले गांव डल के खेतों से एक ड्रोन बरामद किया है। इसके साथ 506 ग्राम अफीम मिली है। इस मामले में थाना खालड़ा में केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद ड्रोन को तकनीकी और फोरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी निगरानी बढ़ा रही है, जिससे किसी अन्य नशा खेप या तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार गांव डल निवासी रंजीत सिंह ने अपने खेत में एक ड्रोन पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने ड्रोन को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। बरामद ड्रोन से एक पैकेट बंधा था जिसमें लगभग आधा किलोग्राम अफीम मिली।
विज्ञापन


पाकिस्तान से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ ड्रोन

डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम की खेप किसके लिए भेजी गई थी। इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे नशा तस्करी के प्रयासों को पूरी तरह विफल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed