फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DRM inspected trains and platforms at Amritsar railway station

Panchkula News: डीआरएम ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों और प्लेटफाॅर्म का लिया जायजा

Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected trains and platforms at Amritsar railway station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने शुक्रवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म, पार्सल हाउस, एस्केलेटर, लिफ्ट आदि की चेकिंग की। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को भी चेक किया और जहां कहीं कमी पाई गई। टिकट खिड़की में लगे फायर सेफ्टी सिलेंडरों की शिकायत मिलने पर भी तुरंत बदलवाने के लिए कहा। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते सभी कामों को दुरूस्त करने व काम में सुधार लाने की नसीहत भी। इसके अलावा उन्होंने रेलवे स्टेशन पर अपनी गाड़ी के इंतजार में बैठे यात्रियों से भी बातचीत की और उनका फीडबैक जाना। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सुपरिटेंडेंट के कमरे में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान स्टेशन पर चल रहे विभिन्न कार्यों की भी रिपोर्ट ली। उन्होंने हिदायत जारी की कि जो भी काम चल रहे है, उनमें किसी भी तरह से क्वालिटी में समझौता न किया जाए। साथ ही सभी कामों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। डीआरएम ने कहा कि इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि यात्रियों को किसी भी तरह की मुश्किल न हो। अगर कोई यात्री शिकायत लेकर आता है तो तुरंत उसे हल करवाया जाए। उन्होंने स्टेशन पर बंद एक्सलेटर को तुरंत ठीक करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed