फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drivers upset due to installation of barricade at Majri Chowk

Panchkula News: माजरी चौक पर बैरिकेड लगाने से चालक परेशान

Sat, 11 Jan 2025 07:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Drivers upset due to installation of barricade at Majri Chowk
पंचकूला। ट्रैफिक सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस ने माजरी चौक पर बैरिकेडिंग कर दी है। इस कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त दो किलोमीटर फेरा लगाना पड़ रहा है। वहीं पंचकूला की तरफ ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसे खोलने का कोई निश्चित समय तय नहीं है, इस कारण माजरी चौक के रास्ते कालका से जीरकपुर जाने वाले चालकों को भी परेशान होना पड़ रहा है। बरवाला की तरफ से घग्गर पुल होकर डीसी कार्यालय आने वाले लोगों को बेला बिस्टा चौक से यू टर्न लेना पड़ता है।
विज्ञापन

जबकि डीसी कार्यालय से जीरकपुर की तरफ जाने वालों को आईटी पार्क पुल के रास्त यू टर्न लेना पड़ता है। साथ ही पंचकूला की तरफ से सेक्टर-3 के पीएमडीए, डायल 112, सूचना भवन में जाने वाले कर्मचारियों और लोगों को भी परेशानी होती है। यहां से बच्चे और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। यह मार्ग सुबह 12 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक खोली जाती है, फिर शाम को 9 बजे के बाद खोली जाती है। स्थानीय निवासियों और कारोबारियों ने मांग की है कि पुलिस बैरिकेडिंग को हटाने के लिए उचित कदम उठाए।
विज्ञापन


सड़क हादसे का भी खतरा
नरेश धीमान (जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, पंचकूला) ने बताया कि चौक के बंद होने से छोटे बच्चों के साथ परिवार वालों को भारी ट्रैफिक के बीच सड़क पार करना पड़ता है। बैरिकेडिंग के चलते घग्गर पुल वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। वहीं हैवी ट्रैफिक की वजह से आईटी पार्क जाने वाले मार्ग पर यू टर्न लेते समय हाईवे पर सड़क हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैफिक सुचारु करने के लिए के लिए पुलिस ने माजरी चौक पर बैरिकेडिंग की है। ट्रैफिक कम होने के बाद दोपहर में इसे 12 से 3 बजे के बीच खोल दिया जाता है। -मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी यातायात पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed