फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drivers-operators working in strike of Haryana Roadways employees demonstrated

Panchkula News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में काम करने वाले चालकों-परिचालकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Jul 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Drivers-operators working in strike of Haryana Roadways employees demonstrated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की 2018 में हुई हड़ताल के दौरान काम करने वाले चालकों-परिचालकों ने सोमवार को सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी सीएम आवास का घेराव करने के लिए चले, मगर पुलिस ने उनको वहीं रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और नौकरी बहाल करने की मांग की गई।
वर्ष 2018 में रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। यह हड़ताल लगातार 18 दिन चली और अब तक की यह सबसे लंबी हड़ताल रही है। इस दौरान सरकार ने परिवहन व्यवस्था को सुचारू करने के लिए लोगों को विभाग में लिया था। मगर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के साथ ही सरकार ने सब को वापस घर भेज दिया और उन्हें काम पर नहीं रखा। तब से लगातार ये कर्मचारी अपनी नौकरी बहाली की मांग कर रहे हैं। सोमवार को एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री आवास का घेराव की कॉल दी गई थी।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी प्रदेशभर से सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कर्मचारियों को वहां से रवाना नहीं होने दिया। हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो के जीएम अशोक कौशिक धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से ज्ञापन लिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब सरकार को जरूरत पड़ी थी, तो उन्होंने मदद की थी। आज रोजगार नहीं होने के कारण इन सभी कर्मचारियों के लिए परिवार पालना भी मुश्किल हो गया है। जीएम अशोक कौशिक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार और उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। इस अवसर पर जसबीर रोहिल्ला, सोमबीर, रोशनलाल, विनोद सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed